इंसानियत हुई शर्मसारः प्रेमी से मिलने गई नाबालिग लड़की के साथ 5 लड़कों ने किया गैंगरेप

Edited By Updated: 27 Aug, 2025 09:23 PM

dumka minor gang raped in front of boyfriend five arrested

झारखंड के दुमका जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। काठीकुंड थाना क्षेत्र में पांच दरिंदों ने एक आदिम जनजाति समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने...

नेशनल डेस्कः झारखंड के दुमका जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। काठीकुंड थाना क्षेत्र में पांच दरिंदों ने एक आदिम जनजाति समुदाय की नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब पीड़िता अपने प्रेमी से मिलने गई थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन पर POCSO एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। इस घटना ने दुमका में पिछले दिनों हुई स्पैनिश महिला के साथ गैंगरेप की वारदात की यादें ताजा कर दी हैं, जिसने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था।

क्या है पूरा मामला?
सोमवार की शाम नाबालिग लड़की का प्रेमी, जो एक ट्रक में खलासी का काम करता है, कोयला लेकर दुमका आया था। इसी दौरान वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गुमरा पुल पर पहुंचा। जब वे दोनों आपस में बात कर रहे थे, तभी वहां पांच युवक पहुंच गए। पहले उन्होंने लड़की और उसके प्रेमी से देर रात वहां होने का कारण पूछा। इसके बाद, आरोपियों ने लड़की को जबरन पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। जब प्रेमी ने इसका विरोध किया, तो उन युवकों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद, उन्होंने प्रेमी के सामने ही लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पुलिस ने सभी 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने गैंगरेप में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ POCSO एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी वारदात
यह पहली बार नहीं है जब दुमका में इस तरह की जघन्य घटना हुई है। इससे पहले, मार्च 2024 में, दुमका जिले के ही हंसडीहा थाना क्षेत्र में एक स्पेनिश महिला के साथ गैंगरेप की वारदात हुई थी। वह अपने पति के साथ बाइक से वर्ल्ड टूर पर निकली थी और टेंट लगाकर आराम कर रही थी। उस घटना के बाद पूरे देश में गुस्सा फैल गया था। पुलिस ने उस मामले में भी आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!