करंट की चपेट में आने से हाथी की दर्दनाक मौत, तमनार वन क्षेत्र में शिकारी जाल बना जानलेवा

Edited By Updated: 20 Oct, 2025 06:28 PM

elephant dies a painful death after being electrocuted

छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के पास राजस्व भूमि में कुछ लोगों ने जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया था। सोमवार...

नेशलन डेस्क: छत्तीसगढ़ में स्थित रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र के केराखोल गांव में करंट की चपेट में आने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव के पास राजस्व भूमि में कुछ लोगों ने जंगली सूअर को मारने के लिए बिजली का करंट बिछाया था। सोमवार को उसी में एक लगभग सात वर्षीय हाथी फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने खेत के पास मृत हाथी को देखकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि मृत हाथी अपने दल से भटककर अकेला उस क्षेत्र में पहुंचा था। वन विभाग ने मौके से करंट बिछाने से संबंधित सबूत एकत्र किए हैं और इस मामले में दोषियों की पहचान की जा रही है। घटना से क्षेत्र के ग्रामीणों में दुख और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!