छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 12 नक्सली ढेर

Edited By Updated: 16 Jan, 2025 10:36 PM

encounter between security personnel and naxalites in chhattisgarh

दक्षिण बस्तर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 12 नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ हाल ही में छत्तीसगढ़ के जंगलों में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई की। मारे गए नक्सलियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद...

नेशनल डेस्क : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों से हुई भीषण मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब नौ बजे दक्षिण बीजापुर के जंगल में हुई, जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी अभियान पर थी। अधिकारी ने कहा कि शाम तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही।

उन्होंने बताया कि तीन जिलों के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की विशिष्ट जंगल युद्ध इकाई कोबरा (कमांडो बटालियन फॉर रिजोल्यूट एक्शन) की पांचवीं बटालियन और सीआरपीएफ की 229वीं बटालियन के जवान इस अभियान में शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, “प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर हो गए।

क्षेत्र में तलाशी अभियान अब भी जारी है, विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।” उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। इसके साथ ही इस महीने अब तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे जा चुके हैं। बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में 12 जनवरी को सुरक्षाकर्मियों से मुठभेड़ में दो महिलाओं समेत पांच माओवादी मारे गए थे। पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!