छत्तीसगढ़: गरियाबंद में 63.50 लाख के कच्चे हीरे बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Edited By Updated: 25 Mar, 2026 12:14 PM

chhattisgarh inter state smuggler arrested in gariaband

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए 63 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कच्चे हीरों के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुल 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए...

नेशनल डेस्क। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने बड़ी कारर्वाई करते हुए 63 लाख 50 हजार रुपये मूल्य के कच्चे हीरों के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी आज पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से कुल 34 नग बिना तराशे हीरे बरामद किए गए हैं, जिनका कुल वजन लगभग 127 कैरेट बताया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति नहरगांव स्कूल के पास घूम-घूमकर कीमती पत्थरों के खरीदार तलाश रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की विशेष टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 34 नग कच्चे हीरे बरामद किए गए। 

प्रारंभिक जांच में माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने भी इन पत्थरों को बहुमूल्य हीरा होने की पुष्टि की है। हालांकि अंतिम पुष्टि के लिए इन्हें प्रयोगशाला परीक्षण हेतु भेजा जाएगा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बंशी शेट्टी (50) के रूप में हुई है, जो उड़ीसा के कालाहांडी जिले के भवानीपटना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी इन हीरों को अवैध रूप से बेचने की फिराक में था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और यह जांच शुरू कर दी है कि हीरे कहां से लाए गए तथा इसके पीछे कोई बड़ा तस्करी नेटवकर् सक्रिय है या नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!