चंडीगढ़ में BJP कार्यालय के बाहर धमाका, राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल

Edited By Updated: 01 Apr, 2026 06:53 PM

explosion outside bjp office in chandigarh

चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब कार्यालय के बाहर बम धमाके की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक...

नेशनल डेस्क : चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पंजाब कार्यालय के बाहर बम धमाके की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने सोशल मीडिया के अकाउंट 'X' पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इस हमले की निंदा की है। जानकारी के अनुसार BJP पंजाब के कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पिछले दो दिनों से इसी कार्यालय में मौजूद थे। हालांकि, घटना से कुछ समय पहले ही वह एक कार्यक्रम के लिए दिल्ली रवाना हो गए थे। 

पहले मिल चुकी थी खतरे की चेतावनी

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले पठानकोट के एसएसपी ने अश्वनी शर्मा को संभावित खतरे के चलते मॉर्निंग वॉक बंद करने की सलाह दी थी। अब इस धमाके के बाद उस चेतावनी और घटना के बीच संबंध होने की आशंका जताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह घटना सिर्फ एक पार्टी कार्यालय तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था और खुफिया एजेंसियों के तालमेल पर सवाल खड़े करती है। लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जांच एजेंसियां सक्रिय

घटना के बाद पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं के लिए जिम्मेदार लोगों की जल्द पहचान कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही, आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाने की मांग की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!