यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, कहा- बब्बर शेरों की गिरफ्तारी कायरता का प्रमाण है

Edited By Updated: 24 Feb, 2026 02:01 PM

chib s arrest is dictatorship and cowardice we are not going to be scared

कांग्रेस ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' में विरोध प्रदर्शन के मामले में पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को मंगलवार को तानाशाही प्रवृत्ति तथा कायरता का प्रमाण बताते हुए कहा कि वह ऐसे कदमों से डरने वाली नहीं है तथा देश को गिरवी रखने...

नेशनल डेस्क:  कांग्रेस ने 'एआई इम्पैक्ट समिट' में विरोध प्रदर्शन के मामले में पार्टी की युवा इकाई के अध्यक्ष उदय भानु चिब की गिरफ्तारी को मंगलवार को तानाशाही प्रवृत्ति तथा कायरता का प्रमाण बताते हुए कहा कि वह ऐसे कदमों से डरने वाली नहीं है तथा देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने चिब की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुद "डरपोक" हैं और अपनी नीतियों का बचाव नहीं कर पाने की वजह से वह युवा कांग्रेस के लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार अंतरिम समझौते का विरोध करते हुए पिछले दिनों 'एआई इंपैक्ट समिट' के आयोजन स्थल पर शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया था। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को चिब को गिरफ्तार कर लिया।

<

युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है।

ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनके सारे शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए… pic.twitter.com/WH5BOZKayR

— Mallikarjun Kharge (@kharge) February 24, 2026

 

राहुल गांधी

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने 'कम्प्रोमाइज्ड पीएम' (समझौता कर चुके प्रधानमंत्री) के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।" उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका के साथ हुए व्यापार समझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है और यह समझौता किसानों और कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा भारत के डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। उन्होंने कहा, "इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा कांग्रेस के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।" कांग्रेस नेता ने कहा, "कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मज़बूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है, डरो मत - सच और संविधान हमारे साथ हैं।"

<

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष @UdayBhanuIYC और उसके कार्यकर्ताओं की खुलेआम अवैध गिरफ्तारी की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। साफ तौर पर यह एक शांतिपूर्ण और वैध विरोध प्रदर्शन था।

प्रधानमंत्री स्पष्ट रूप से एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासों से विचलित…

— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) February 24, 2026

 

खरगे ने पोस्ट शेयर कर लिखा

खरगे ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, "युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है, उसके कारण मोदी जी के प्रति लोगों में भारी रोष है।" उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने घुटने टेक दिए तथा उनकी सारी शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। खरगे ने कहा कि जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "इससे यह भी साफ़ हो गया कि लोग समझते थे कि मोदी जी देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम मोदी जी कर रहे हैं।" उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। खरगे ने दावा किया, "मोदी साहब खुद डरपोक हैं। डर के कारण वह संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वह हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूं।" कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।" कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विरोध और सवाल पूछे जाने से डरती है।

>

शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है।

मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने ‘COMPROMISED PM’ के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज़ उठाई है।

अमेरिका के साथ हुए Trade Deal में देश के…

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 24, 2026

>

जयराम रमेश ने पोस्ट शेयर कर लिखा

भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष @UdayBhanuIYC और उसके कार्यकर्ताओं की खुलेआम अवैध गिरफ्तारी की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कड़े शब्दों में निंदा करती है। साफ तौर पर यह एक शांतिपूर्ण और वैध विरोध प्रदर्शन था। प्रधानमंत्री स्पष्ट रूप से एप्सटीन फाइल्स में हुए खुलासों से विचलित हैं। साथ ही उन्हें किसानों के बढ़ते आक्रोश का भी सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया है और ट्रेड डील के मुद्दे पर राष्ट्रपति ट्रंप के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। यह सब परेशान करने की राजनीति के अलावा कुछ नहीं है। प्रधानमंत्री अपने और अपनी सरकार से जुड़े असहज सच से ध्यान भटकाने के लिए बेचैन हैं- जिन्हें देश की जनता पहचान चुकी है। जो डरते हैं, वे डराने की कोशिश करते हैं। INC न तो डरेगी और न ही रुकेगी। वह इस सरकार द्वारा फैलाए जा रहे खुलेआम झूठ को बेनकाब करती रहेगी। इस ‘मर्डर ऑफ़ डेमोक्रेसी इन इंडिया’ (MODI) के खिलाफ INC बिना डरे, दृढ़ता से लड़ती रहेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!