Flight Hand Bag Rules: फ्लाइट में लगेज से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, हैंड बैग के अलावा जानें कितना होना चाहिए वजन

Edited By Updated: 26 Dec, 2024 12:16 PM

flight hand bag rules travel by flight  hand bag economy class

अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं, तो आपके हैंड बैग का वजन अब 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यह नया नियम प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों पर लागू होगा। लेकिन बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए इस नियम में छूट दी गई है।

नेशनल डेस्क:  अगर आप फ्लाइट से सफर करते हैं, तो आपके हैंड बैग का वजन अब 7 किलो से ज्यादा नहीं होना चाहिए। यह नया नियम प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों पर लागू होगा। लेकिन बिजनेस क्लास और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए इस नियम में छूट दी गई है।

भारत में फ्लाइट से बढ़ता सफर
हर दिन लाखों लोग फ्लाइट के जरिए देशभर में यात्रा करते हैं। कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचने के लिए फ्लाइट लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए BCAS समय-समय पर नियमों में बदलाव करता है।

नए नियम के अनुसार....

हैंड बैगेज (केबिन बैग):
प्रीमियम इकोनॉमी और इकोनॉमी क्लास के यात्रियों को अपने हैंड बैग में अधिकतम 7 किलोग्राम वजन ले जाने की अनुमति होगी। बिजनेस और फर्स्ट क्लास के यात्रियों के लिए यह सीमा 10 किलोग्राम तक है। बैग का आकार भी तय किया गया है, और इससे अधिक वजन या आकार होने पर अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

बैग के आकार को लेकर भी नियम स्पष्ट किए गए हैं। बैग की लंबाई 40 सेमी, चौड़ाई 20 सेमी और ऊंचाई 55 सेमी से अधिक नहीं होनी चाहिए। तय सीमा से बड़े या भारी बैग्स को अनिवार्य रूप से चेक-इन करवाना होगा।

इंडिगो एयरलाइंस
इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपने बैगेज नियमों में बदलाव किया है। यात्रियों के लिए इन नई गाइडलाइंस को समझना और उनका पालन करना अनिवार्य होगा। एयरलाइंस की ओर से कहा गया है कि तय सीमा से अधिक वजन या आकार वाले बैग्स पर अतिरिक्त शुल्क लगाया जाएगा।

चेक-इन लगेज:
अलग-अलग क्लास के यात्रियों के लिए चेक-इन लगेज की सीमा पहले की तरह ही तय है। तय सीमा से अधिक लगेज पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा।

यात्रा करते समय रखें ध्यान
अपनी यात्रा से पहले एयरलाइन द्वारा निर्धारित लगेज और हैंड बैगेज की सीमा की जानकारी लें।
नियमों का पालन न करने पर आपको अतिरिक्त शुल्क चुकाना पड़ सकता है।
यात्रा के दौरान तय आकार और वजन के बैग का ही इस्तेमाल करें। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!