अश्लील हरकत करने वाले डिलीवरी बॉय पर Flipkart का एक्शन, नौकरी से निकाला, मांगी माफी...

Edited By Updated: 12 Jul, 2026 08:53 PM

flipkart fires delivery boy for obscene behavior apologizes

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने डिलीवरी बॉय पर बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है और माफी मांगी है।

नेशनल डेस्क: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने डिलीवरी बॉय पर बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी को नौकरी से निकाल दिया है और माफी मांगी है। 

डिलीवरी बॉय के खिलाफ केस दर्ज 
आरोपी डिलीवरी बॉय के खिलाफ बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मराठाहल्ली थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 75, 79 और 329(2) के तहत अपराध संख्या 345/2026 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इस बीच, फ्लिपकार्ट ने कहा कि वह इस घटना से बेहद व्यथित है। ई-कॉमर्स कंपनी ने एक बयान में कहा, ''हम इस घटना से बेहद व्यथित हैं और प्रभावित ग्राहक को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

 कंपनी बोली- ग्राहकों की सुरक्षा से समझौता नहीं
ग्राहकों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।'' पुलिस ने कहा कि आरोपी विजय मल्लिकार्जुन कामत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह मामला तब सार्वजनिक रूप से चर्चा में आया जब सोशल मीडिया मंच 'एक्स' के एक उपयोगकर्ता ने आरोप लगाया कि फ्लिपकार्ट का एक प्रतिनिधि (डिलीवरी कर्मी) एक महिला के घर में उसके शौचालय में जबरन घुस गया और और उसके सामने अश्लील हरकत की। 

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर Viral
उपयोगकर्ता ने 'एक्स' पर बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए लिखा, ''एक बेहद परेशान करने वाली घटना हुई है, जिसमें फ्लिपकार्ट का एक प्रतिनिधि एक महिला के शौचालय में जबरन घुस गया और उसके साथ अश्लील हरकत की। यह बेहद गंभीर है। महिलाएं अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस मामले में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।'' इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए बेंगलुरु शहर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के लिए शिकायत को व्हाइटफील्ड के पुलिस उपायुक्त को भेज दिया।

मराठाहल्ली थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
बाद में व्हाइटफील्ड प्रभाग के पुलिस उपायुक्त ने पुष्टि की कि मराठाहल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। व्हाइटफील्ड प्रभाग के पुलिस उपायुक्त ने 'एक्स' पर कहा, ''मराठाहल्ली थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।'' पुलिस ने कहा कि इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। इस घटना के संबंध में फ्लिपकार्ट की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। 

फ्लिपकार्ट ने आरोपी को नौकरी से निकाला 
फ्लिपकार्ट ने बयान में कहा कि जैसे ही यह मामला उसके संज्ञान में आया, उसने तत्काल संबंधित प्रतिनिधि (डिलीवरी पार्टनर) की सेवाएं समाप्त कर दीं। कंपनी ने कहा, ''इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है और हम जांच एजेंसियों के साथ पूरा सहयोग करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।'' फ्लिपकार्ट ने कहा कि सभी प्रतिनिधियों को काम पर रखने से पहले उनकी पृष्ठभूमि का सत्यापन किया जाता है और उन्हें अनिवार्य प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

ऐसी घटनाएं अत्यंत दुर्लभ 
कंपनी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अत्यंत दुर्लभ हैं, लेकिन ऐसी एक भी घटना स्वीकार्य नहीं है। फ्लिपकार्ट ने कहा, ''हम इस मामले की गहन समीक्षा कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि ग्राहकों की सुरक्षा संबंधी हमारी प्रक्रियाओं को और अधिक मजबूत बनाने के लिए कोई अतिरिक्त कदम उठाए जा सकते हैं या नहीं।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!