दिल्ली : बाढ़ ने मचाया हाहाकार ! पानी- पानी हुआ श्मशान घाट, सड़कों पर अंतिम संस्कार करने को मजबूर हुए लोग

Edited By Updated: 04 Sep, 2025 02:24 PM

floods in delhi cremation grounds submerged last rites performed on roadsides

राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के उफान पर आने के बाद लगातार बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस समय नदी का लेवल खतरे के निशान से काफी ऊपर है। इसके चलते बाढ़ का पानी इलाकों तक पहुंचना शुरु हो गया।

नेशनल डेस्क: राजधानी दिल्ली में यमुना नदी के उफान पर आने के बाद लगातार बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इस समय नदी का लेवल खतरे के निशान से काफी ऊपर है। इसके चलते बाढ़ का पानी इलाकों तक पहुंचना शुरु हो गया। दिल्ली में हालात कुछ ऐसे बन गए हैं कि यहां पर अंतिम संस्कार भी फुटपाथ पर किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि दिल्ली में कौन- कौन से इलाके जलमग्नन हुए हैं- 

PunjabKesari

दिल्ली के कई इलाके जलमग्न

यमुना का जलस्तर बढ़ने से राजधानी के कई इलाकों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है.

  • निचले इलाके डूबे: यमुना बाजार, मॉनेस्ट्री मार्केट और कश्मीरी गेट जैसे निचले इलाके पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं। घरों में पानी घुस जाने के बाद लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है।
  • सड़कों पर बाढ़: दिल्ली सचिवालय के अंडरपास और रिंग रोड पर पानी भर गया है। स्वामी नारायण मंदिर भी बाढ़ के पानी में डूब गया है।
  • श्मशान घाटों पर असर: निगम बोध घाट और गीता कॉलोनी श्मशान घाट भी पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं। निगम बोध घाट को बंद कर दिया गया है और अंतिम संस्कार के लिए लोगों को दूसरे घाटों पर भेजा जा रहा है।

PunjabKesari

बुरी स्थिति में आया फ्लाईओवर 

यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच दिल्ली में NH 44 पर अलीपुर के पास एक फ्लाईओवर का हिस्सा धंस गया। इस हादसे में फ्लाईओवर पर एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिसमें एक ऑटो रिक्शा फंस गया। इस घटना में ऑटो ड्राइवर घायल हुआ है, जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

यमुना का जलस्तर

राहत की बात है कि यमुना का जलस्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है. खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि सुबह 8 बजे जलस्तर 207.48 मीटर था। दोपहर तक इसमें थोड़ी कमी आई है। अगर हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से और पानी छोड़ा गया, तो दिल्ली में खतरा और बढ़ सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!