SBI ग्राहकों को 4-बार से ज्यादा कैश निकालने पर लगेगा चार्ज, जानिए नए नियम

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 02:52 PM

sbi customers to be charged for cash withdrawals exceeding four transactions

भारतीय स्टेट बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए सेवा शुल्क के नियमों में बदलाव किया है।

भारतीय स्टेट बैंक ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए सेवा शुल्क के नियमों में बदलाव किया है। ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू किए जाएंगे। SBI खाताधारक को  बैंक से पैसा निकालना काफी ज्यादा महंगा पड़ सकता है। BSBD खातों पर हर महीने पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री रहेगी, लेकिन इसके बाद की हर लेनदेन ट्रांसजेक्शन पर 15 रुपये और GST देना होगा। यह नियम सिर्फ बैंक ब्रांच से की गई ट्रांजैक्शन पर ही नहीं, बल्कि एटीएम और कुछ अन्य माध्यमों से की गई कैश ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा।

फिलहाल क्या है SBI के नियम?

वर्तमान में एसबीआई के बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट से कैश ट्रांजैक्शन करते हैं, तो पहली 4 कैश ट्रांजैक्शन फ्री है. इन 4 फ्री ट्रांजैक्शनों में SBI या अन्य बैंक के एटीएम, बैंक ब्रांच और AEPS (आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम) के जरिए की गई कैश ट्रांजैक्शन शामिल होती हैं। अब तक डिजिटल माध्यमों से की गई कुछ ट्रांजैक्शन इन 4 मुफ्त ट्रांजैक्शनों की गिनती में नहीं आती थीं। 1 अक्टूबर 2026 से नियम बदल जाएगा और 4 फ्री ट्रांजैक्शन पूरी होने के बाद हर अतिरिक्त कैश निकासी पर 15 रुपये प्लस GST भी देना होगा।

क्यों बने नियम?

भारतीय स्टेट बैंक का बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट अकाउंट विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो बिना किसी मिनिमम बैलेंस के एक साधारण बैंक खाता चलाना चाहते हैं। यह खाता बेसिक बैंकिंग सेवा प्रदान करता है। ग्राहक बैंक ब्रांच में विड्रॉवल फॉर्म भरकर या ATM के जरिए पैसे निकाल सकते हैं। बैंक इस खाते के साथ बेसिक RuPay ATM-कम-डेबिट कार्ड देता है, लेकिन इसमें चेकबुक की सुविधा नहीं दी जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!