AI Impact Summit 2026: दिल्ली से ग्लोबल मंच तक गूंजा विवाद! रोबोटिक डॉग ने फंसाया यूनिवर्सिटी को AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चार दिवसीय AI Impact Summ

Edited By Updated: 18 Feb, 2026 01:00 PM

galgotias university removed from ai impact summit over robo dog row

दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चार दिवसीय AI Impact Summit 2026 आयोजित किया गया है। इस समिट में 100 से ज्यादा देश शामिल हुए हैं। हाल ही में इस समिट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में प्रदर्शित एक 'रोबोटिक डॉग' को...

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में 16 फरवरी से 20 फरवरी तक चार दिवसीय AI Impact Summit 2026 आयोजित किया गया है। इस समिट में 100 से ज्यादा देश शामिल हुए हैं। हाल ही में इस समिट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में प्रदर्शित एक 'रोबोटिक डॉग' को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो वायरल होने हुआ और विवाद ज्यादा बढ़ गया। बढ़ते विवाद पर सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए यूनिवर्सिटी को समिट के एक्सपो एरिया से तुरंत हटने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने एक रोबो-डॉग प्रदर्शित किया था। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि यूनिवर्सिटी इसे अपने 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' का इन-हाउस इनोवेशन बता रही है। हालांकि, तकनीकी विशेषज्ञों और नेटिजन्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह रोबोट चीन की मशहूर कंपनी 'Unitree Robotics' का एक रेडीमेड कमर्शियल मॉडल है।

PunjabKesari

राजनीतिक मोड़ और राहुल गांधी का हमला

इस विवाद पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सरकार का घेराव किया है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि एक महत्वपूर्ण नेशनल समिट में चीनी प्रोडक्ट्स को स्वदेशी इनोवेशन के नाम पर कैसे शोकेस किया जा रहा है।

यूनिवर्सिटी की सफाई

मामला बढ़ने पर गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने साफ किया कि उन्होंने कभी इस रोबोट को अपनी खोज नहीं बताया। यूनिवर्सिटी के अनुसार, यह डिवाइस केवल छात्रों की ट्रेनिंग और रिसर्च (शैक्षणिक उद्देश्य) के लिए प्रदर्शित की गई थी। हालांकि, सरकारी सूत्रों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के मंच पर इस तरह की अस्पष्टता और 'ब्रांडिंग' को गंभीरता से लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!