सेनेगल से भारत लाया गया फरार गैंगस्टर रवि पुजारी

Edited By Updated: 24 Feb, 2020 01:38 AM

gangster ravi pujari absconding from senegal brought to india

दक्षिण अफ्रीका में करीब 25 दिन पहले गिरफ्तार किए गए 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को सेनेगल से लेकर पुलिस अधिकारियों की एक टीम भारत पहुंच गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित और 15 साल से फरार था।...

नेशनल डेस्कः दक्षिण अफ्रीका में करीब 25 दिन पहले गिरफ्तार किए गए 15 वर्षों से फरार गैंगस्टर रवि पुजारी को पुलिस अधिकारियों की एक टीम सेनेगल से लेकर भारत पहुंच गई है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पुजारी उगाही और हत्या के कई मामलों में वांछित और 15 साल से फरार था। उसे सेनेगल निर्वासित कर दिया गया था, जहां से पिछले साल जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था। 
PunjabKesari
इससे पहले पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हम सेनेगल से उसके साथ आ रहे हैं। अभी पेरिस में हैं। हम एयर फ्रांस की उड़ान से आ रहे हैं और आधी रात तक वहां (भारत) पहुंच जाएंगे।
PunjabKesari
बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की तालाश कर रही अहमदाबाद पुलिस ने पांच महीने पहले दक्षिण अफ्रिकी सरकार को पत्र तक लिखा था। दरअसल, पुजारी पर गुजरात के कई व्यापारियों और राजनेताओं ने करोड़ों रुपए की रंगदारी के लिए धमकाने का आरोप लगाया था, जिसके चलते अहमदाबाद पुलिस उसे गुजरात लाना चाहती थी। 

कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने किया था गिरफ्तारी का दावा
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमार स्वामी ने बीती 31 जनवरी (शुक्रवार) को अंडरवर्ल्ड डॉन रवि पुजारी की सेनेगल में गिरफ्तारी के संबंध में दावा किया था। साथ ही उन्होंने कहा था कि इस गिरफ्तारी के पीछे कर्नाटक सरकार का अहम योगदान होने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पुजारी राज्य में कई अपराधों में शामिल रहा। ऐसे में कर्नाटक के अफसर उसे पकड़ने के लिए केंद्र सरकार के साथ लगातार प्रयास कर रहे थे। वे सेनेगल में भारतीय दूतावास के अफसरों के संपर्क में भी थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!