Laxmi और Chef Kunal Kapur की ‘Diwali Delights’ Season 2 की वापसी, इस बार जीतने का मौका भी बड़ा

Edited By Updated: 06 Oct, 2026 12:21 PM

laxmi and chef kunal kapur diwali delights season 2 returns

दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे घरों में पकवानों और मिठाइयों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच Laxmi ने इस साल दिवाली को और खास बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय ‘Diwali Delights’ सीरीज का दूसरा सीजन पेश किया है। इस सीजन में एक...

नई दिल्ली : दिवाली का त्योहार जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे घरों में पकवानों और मिठाइयों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। इसी बीच Laxmi ने इस साल दिवाली को और खास बनाने के लिए अपनी लोकप्रिय ‘Diwali Delights’ सीरीज का दूसरा सीजन पेश किया है। इस सीजन में एक बार फिर मशहूर शेफ और NDTV Food Award से सम्मानित Chef Kunal Kapur नजर आ रहे हैं। 

Laxmi ने लगातार दूसरे साल Chef Kunal Kapur के साथ मिलकर ‘Diwali Delights with Laxmi featuring Chef Kunal Kapur’ नाम से छह एपिसोड की खास YouTube सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में दिवाली के मौके पर आसानी से बनाए जाने वाले स्वादिष्ट और नए अंदाज के फ्यूजन व्यंजन दिखाए जा रहे हैं। इन रेसिपीज में पारंपरिक भारतीय स्वाद के साथ मॉडर्न ट्विस्ट भी देखने को मिलेगा। पिछले साल मिली अच्छी प्रतिक्रिया के बाद Chef Kunal Kapur एक बार फिर इस सीरीज के जरिए लोगों के लिए आसान रेसिपी लेकर आए हैं। इन व्यंजनों को इस तरह तैयार किया गया है कि इन्हें व्यस्त परिवार भी घर पर आसानी से बना सकें। सीरीज का पहला एपिसोड 9 सितंबर को रिलीज किया गया था। 

Chef Kunal Kapur ने Laxmi के साथ दूसरी बार जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा कि दिवाली परिवार के साथ मिलने-जुलने, परंपराओं को आगे बढ़ाने और स्वादिष्ट खाना बनाने का त्योहार है। Laxmi के प्रामाणिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ इस भावना को आसान और क्रिएटिव तरीके से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। 

दिवाली पर लग सकती है लग्जरी कार, सोने के सिक्के और स्मार्टफोन जीतने की लॉटरी

Laxmi ने इस साल दिवाली के मौके पर ग्राहकों के लिए एक खास Sweepstakes भी शुरू किया है। ‘Dream Big, Win Bigger This Festival!’ नाम के इस अभियान के तहत लोगों को लग्जरी कार, सोने के सिक्के, स्मार्टफोन, टीवी समेत कई इनाम जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी के मुताबिक, पिछले साल न्यू जर्सी के Uday Kumar ने इस अभियान में ग्रैंड प्राइज के तौर पर लग्जरी कार जीती थी। इस साल कंपनी ने इनामों को और बड़ा करने का दावा किया है। Sweepstakes में हिस्सा लेने के लिए ग्राहकों को Laxmi का प्रोडक्ट खरीदकर तय प्रक्रिया के तहत एंट्री करनी होगी। 

Laxmi टीम ने कहा कि पिछले साल मिली सफलता के बाद Chef Kunal Kapur के साथ साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए Giveaway को भी दोबारा लाया गया है। इसका उद्देश्य दिवाली के दौरान परिवारों के बीच खुशी और उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ आसान भारतीय फ्यूजन रेसिपी लोगों तक पहुंचाना है।

50 साल से ज्यादा पुराना है Laxmi ब्रांड

Laxmi पिछले पांच दशकों से ज्यादा समय से North America में South Asian खाने और भारतीय स्वाद से जुड़े उत्पाद उपलब्ध करा रहा है। कंपनी की शुरुआत 1972 में हुई थी। Laxmi के मुताबिक, उसके उत्पादों का उद्देश्य लोगों को घर के पारंपरिक स्वाद और भारतीय खान-पान से जोड़ना है। इस दिवाली Laxmi और Chef Kunal Kapur परिवारों को साथ मिलकर खाना बनाने, त्योहार मनाने और नई यादें बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। साथ ही Sweepstakes के जरिए लोगों को बड़े इनाम जीतने का मौका भी दिया जा रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!