Edited By Mehak,Updated: 14 Mar, 2026 06:02 PM

खाड़ी देशों में तनाव और LPG गैस की बढ़ती कीमतों के बीच लोगों ने घर पर खाना बनाने के आसान और सस्ते विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। इसी वजह से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन और केटल/कुकर जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं। मीशो पर 499 रुपये में...
नेशनल डेस्क : खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन पर असर के कारण LPG गैस के दाम हाल ही में बढ़ाए गए हैं। इसके चलते कई लोग गैस का विकल्प ढूंढने लगे और सस्ते और आसान तरीके से खाना बनाने के लिए इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट्स की ओर रुख किया। इसी कारण ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इलेक्ट्रिक इंडक्शन और कुछ किचन गैजेट्स जल्दी आउट ऑफ स्टॉक हो गए हैं।
सस्ता और आसान विकल्प: इलेक्ट्रिक केटल/कुकर
मीशो प्लेटफॉर्म पर 499 रुपये की शुरुआती कीमत में कई इलेक्ट्रिक कुकर उपलब्ध हैं। इसे इलेक्ट्रिक केटली के नाम से भी सर्च किया जा सकता है। यह छोटे और सस्ते किचन गैजेट्स में से एक है, जो खाना पकाने और चावल, सब्जियां आदि तैयार करने के काम आता है।
दो बॉक्स में एक साथ दो चीजें तैयार
इस इलेक्ट्रिक कुकर में दो बॉक्स दिए गए हैं, जिससे एक समय में दो अलग-अलग खाने के आइटम तैयार किए जा सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर छोटे घरों और अकेले रहने वाले लोगों के लिए बहुत उपयोगी है।
पानी और भाप से खाना बनता है
इस इलेक्ट्रिक कुकर में कोई सीटी या प्रेशर वॉल्व नहीं होता। खाना तैयार करने का तरीका बेहद आसान है। इसमें पानी डालकर बटन दबाने पर कुकर चालू हो जाता है और पानी की भाप से खाना पकता है। सब्जियों को उबालने के लिए Hotpot Cooker का उपयोग भी किया जा सकता है।
घर में कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं
इलेक्ट्रिक कुकर या केटल को घर में कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका डिज़ाइन हल्का और पोर्टेबल है, जिससे इसे किचन के अलावा अन्य स्थानों पर भी रखा जा सकता है। इसे इस्तेमाल करना बहुत ही सिंपल है और यह समय और गैस दोनों की बचत करता है।