Edited By Parveen Kumar,Updated: 29 Oct, 2023 01:20 PM

आज के समय में शादी को एक लॉटरी माना जा रहा है। अच्छा जीवनसाथी मिल गया तो ठीक है, नहीं तो फिर पैसो की बर्बादी ही है।
नेशनल डेस्क: आज के समय में शादी को एक लॉटरी माना जा रहा है। अच्छा जीवनसाथी मिल गया तो ठीक है, नहीं तो फिर पैसो की बर्बादी ही है। ऐसा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह रहे है। मजे की बात ये है कि जो शादी कर लेते हैं, उनमें से अधिकतर यही कहते हैं कि शादी नहीं करनी चाहिए। पर जिनकी नहीं होती उन्हें शादी करनी ही होती है। अब सोशल मीडिला के हर एक ऐप पर कपल दिखाई देते है।
इन दिनों तो लड़कियों के दूल्हे की तलाश वाली रील भी खूब वायरल होती है। हालांकि, पार्टनर की तलाश को पूरा करने के लिए मैच मेकर के अलावा मैट्रिमोनियल ऐप का खूब इस्तेमाल होता है। पर भैया... अखबार में शादी के विज्ञापन अब भी चलते हैं। इन दिनों एक न्यूजपेपर का मैट्रिमोनियल एड सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के लोग बोले रहे हैं कि लड़की दूल्हा खोज रही है या फिर नौकरी ऑफर कर रही है। शादी के एस विज्ञापन की पोस्ट को एक्स पर आयूषी गुप्ता के नाम से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा - शायद यह अब तक का सबसे अनोखा मैट्रिमोनियल एड है। इस पोस्ट पर लोग अजीब तरीके के कमेंट कर रहे है।
मैट्रिमोनियल में लिखा क्या है?
इस विज्ञापन का टाइटल है- सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को एक दूल्हे की तलाश है। मेरा नाम रिया है। मैं अपने लिए सूटेबल पार्टनर + दूल्हा खोज रही हूं। लड़का कैमरे से घबराता ना हो और मेरे साथ रिलेशनशिप रील्स बनाने की इच्छा रखता हो। साथ ही, उसे पता होना चाहिए कि MOI-MOI जैसे ट्रेंडिंग म्यूजिक पर कॉन्टेंट कैसे बनाना है। वह ज्वाइंट फैमिली नहीं होना चाहिए। कृप्या मुझसे संपर्क करने से पहले 'अमेजन मिनी टीवी' पर 'हाफ लव हाफ अरेंज्ड' देख लीजिए, इससे आप जान जाएं कि मुझे किस तरह के लड़के नहीं पंसद हैं। और हां, लड़के को प्रीमियर प्रो की जानकारी होनी चाहिए ताकि वह मेरी Reels/Vlogs एडिट कर सके।