Gold Silver Rate: लगातार घट रहे हैं सोना-चांदी के भाव, आने वाले दिनों में इतनी हो सकती है कीमत

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 06:25 PM

gold and silver prices may fall in the coming days the price may be this much

दिवाली के बाद से सोना-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 1,00,000 रुपये तक नीचे जा सकते हैं। इसके पीछे अमेरिका-चीन के व्यापारिक रिश्तों में सुधार, भारत-अमेरिका...

नेशनल डेस्कः भारत में सोना-चांदी के दाम फिलहाल ऊँचे स्तर पर हैं, लेकिन दिवाली के बाद से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। निवेशक अक्सर गोल्ड और सिल्वर को सुरक्षित निवेश मानते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आई कुछ रिपोर्ट्स ने बाजार में हलचल पैदा कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में हालिया उछाल के पीछे वैश्विक घटनाक्रम जिम्मेदार हैं, और जैसे-जैसे हालात सामान्य होंगे, कीमतों में गिरावट भी हो सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार, आने वाले दिनों में सोना प्रति 10 ग्राम 1,00,000 रुपये तक लुढ़क सकता है। इसके पीछे मुख्य रूप से चार कारण बताए जा रहे हैं।

अमेरिका-चीन के व्यापारिक रिश्तों में सुधार
अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वॉर ने वैश्विक बाजारों में अस्थिरता पैदा की थी। हालाँकि, अमेरिका और चीन के बीच नए समझौतों की दिशा में तेजी देखी जा रही है। इसी दौरान चीन ने अपने गोल्ड रिजर्व में इजाफा किया, जिससे सोने की कीमतें बढ़ी थीं। ट्रेड वार में सुधार होने पर कीमतों में गिरावट आ सकती है।

अमेरिका और भारत में ट्रेड समझौता
अमेरिका ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ अटैक किया था। भारत सोना का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश होने के कारण इसका असर सीधे भारतीय बाजार पर पड़ा। अगर अमेरिका और भारत के बीच नए ट्रेड समझौते होते हैं, तो विदेशी निवेश बढ़ेगा और रुपया मजबूत होगा, जिससे भारत में सोना खरीदना सस्ता हो सकता है।

इजरायल और हमास में संघर्ष विराम
मिडिल ईस्ट में इजरायल और हमास के बीच लंबे समय से संघर्ष जारी था। हाल ही में दोनों पक्षों ने संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। शांति की इस पहल से वैश्विक बाजार में स्थिरता आएगी और निवेशक शेयर बाजार की ओर लौट सकते हैं, जिससे सोने की मांग और कीमतों में गिरावट का असर पड़ेगा।

पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सीजफायर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया संघर्ष ने दक्षिण एशिया में आर्थिक अस्थिरता पैदा की थी। दोनों देशों के बीच सीजफायर से निवेशकों का भरोसा बढ़ सकता है। यह भी सोने की कीमतों में संभावित गिरावट का संकेत है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!