Edited By Sahil Kumar,Updated: 27 Jun, 2026 01:34 PM

जून के महीने में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस महीने दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। गिरते दामों के बीच लोगों के लिए यह खरीदारी का सही मौका है। जिन लागों ने जून से पहले सोना खरीदा उनकों नुकसान का सामना करना...
नेशनल डेस्कः जून के महीने में सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इस महीने दोनों कीमती धातुओं में भारी गिरावट दर्ज की गई। गिरते दामों के बीच लोगों के लिए यह खरीदारी का सही मौका है। जिन लागों ने जून से पहले सोना खरीदा उनकों नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं, कीमतों में गिरावट आने से लोगों के लिए खरीदारी यह एक अच्छा अवसर है। सोने के दामों में 29 मई के बाद करीब 17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, चांदी में जून में करीब 18.56 फीसदी गिरावट के बाद लगभग 51,000 रुपये सस्ती हुई है।
जून में सोना-चांदी में आई बड़ी गिरावट
MCX के अनुसार, सोने के दामों में 29 मई के बाद करीब 17,000 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। वहीं, चांदी में जून में करीब 18.56 फीसदी गिरावट के बाद लगभग 51,000 रुपये सस्ती हुई है।
सोने-चांदी के दामों में गिरावट के कारण
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव में अब कमी आ रही है और शांति की वार्ता शुरु होने से बाजार में स्थिरता लौटी, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में तेजी नहीं आई।
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की ओर से दिए गए संकेत भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का कारण है। अधिकारियों ने इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। आमतौर पर जब ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद होती है, तो निवेशक शेयर बाजार और अन्य निवेश विकल्पों की ओर रुख करते हैं और सोने चांदी से दूर रहते हैं। इसी कारण दोनों धातुओं में लगातार बिकवाली देखने को मिली।
रिकॉर्ड स्तर से गिरावट
सोना अपने रिकॉर्ड स्तर से लगभग 29 फीसदी तक टूट चुका है। वहीं चांदी अपने रिकॉर्ड स्तर से 50 फीसदी से ज्यादा सस्ती हुई है।