Gold-Silver Price Hike: शादियों के सीजन में लगा जोर का झटका! टैरिफ डील के बाद सोना-चांदी फिर हुए लाल, चेक करें आज के रेट

Edited By Updated: 07 Feb, 2026 09:12 AM

gold and silver prices skyrocket after the budget check the latest rates

अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे थे तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जो राहत मिली थी वह अब खत्म होती दिख रही है। भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया 'टैरिफ डील' के बाद अंतरराष्ट्रीय हलचलों के कारण बुलियन...

Gold-Silver Price Today : अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे थे तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में जो राहत मिली थी वह अब खत्म होती दिख रही है। भारत-अमेरिका के बीच हुई हालिया 'टैरिफ डील' के बाद अंतरराष्ट्रीय हलचलों के कारण बुलियन मार्केट में एक बार फिर तेजी लौट आई है।

PunjabKesari

आज क्या हैं सोने-चांदी के भाव?

आज यानी 7 फरवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कीमतों में भारी उछाल देखा गया:

यह भी पढ़ें: मोदी-ट्रंप की पक्की दोस्ती का नया अध्याय: ट्रेड डील के लिए PM ने कहा- थैंक यू President Trump

PunjabKesari

ज्वेलरी खरीदारों के लिए 3 गोल्डन टिप्स

बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप निवेश या गहने खरीदने जा रहे हैं तो इन बातों का ध्यान रखकर आप धोखाधड़ी से बच सकते हैं:

  1. मेकिंग चार्ज और GST का गणित: शोरूम में जो दाम आप देखते हैं उसमें 3% GST और 10% से 20% तक मेकिंग चार्ज अलग से जोड़ा जाता है। गहने फाइनल करने से पहले कुल कीमत जरूर पूछें।

  2. HUID हॉलमार्किंग अनिवार्य: अब सिर्फ हॉलमार्क काफी नहीं है। हमेशा 6 अंकों के HUID कोड वाला सोना ही खरीदें। यह कोड सोने की शुद्धता की गारंटी देता है और इसे ऐप के जरिए ट्रैक भी किया जा सकता है।

  3. पक्का बिल है जरूरी: कच्ची पर्ची पर गहने न खरीदें। पक्के बिल में सोने का वजन, उस दिन का रेट, हॉलमार्किंग चार्ज और शुद्धता (जैसे 22K या 18K) का स्पष्ट जिक्र होना चाहिए।

PunjabKesari

कीमतें बढ़ने की क्या है वजह?

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि भारत-अमेरिका के बीच हुई टैरिफ डील (Tariff Deal) के बाद वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता कम हुई है लेकिन डॉलर और रुपये की चाल ने कीमती धातुओं को महंगा कर दिया है। निवेशक एक बार फिर सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की ओर रुख कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!