Edited By jyoti choudhary,Updated: 03 Feb, 2026 03:03 PM

पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बाद मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज रिकवरी देखने को मिली है। बाजार में आई इस तेजी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट अचानक सुधरता...
बिजनेस डेस्कः पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के बाद मंगलवार, 3 फरवरी 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेज रिकवरी देखने को मिली है। बाजार में आई इस तेजी को भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बनी सहमति से जोड़कर देखा जा रहा है, जिससे निवेशकों का सेंटीमेंट अचानक सुधरता नजर आया।
हाल के करेक्शन में चांदी अपने रिकॉर्ड हाई 4.20 लाख रुपए प्रति किलो से करीब 2 लाख रुपए तक फिसलने के कगार पर पहुंच गई थी, जबकि सोना भी 1.93 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से टूटकर करीब 1.43 लाख रुपए तक आ गया था। अब मंगलवार को दोनों कीमती धातुओं में फिर से मजबूती दिख रही है और निवेशकों की नजर आगे की चाल पर टिकी हुई है।
रिकॉर्ड हाई के बाद आई थी ऐतिहासिक गिरावट
29 जनवरी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से ही सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। चांदी में यह अब तक की सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है। 2 फरवरी, सोमवार को वायदा बाजार में चांदी में कारोबार के दौरान तीन बार लोअर सर्किट लगा था। इससे पहले बजट वाले दिन यानी 1 फरवरी को भी इसमें तीन बार लोअर सर्किट लग चुका था। अब एक बार फिर तेजी लौटती नजर आ रही है।
चांदी 34,137 उछली
मंगलवार मार्च डिलीवरी वाली चांदी 34,137 रुपए महंगी हुई है और खबर लिखे जाने के समय इसमें 28,572 रुपए की तेजी दर्ज की गई और यह 2,64,833 रुपए प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी। वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना भी 8,453 रुपए की तेजी के साथ 1,52,443 रुपए प्रति 10 ग्राम के ऊपर ट्रेड करता दिखा।
और ये भी पढ़े

10g Gold rate Today: 1,45,000 रुपए के पार पहुंचा 10 ग्राम गोल्ड रेट, चांदी में भी बड़ा उछाल

10g Gold rate Hike Today: 1,52,200 रुपए के पार पहुंचा सोने का भाव, चांदी में भी तेज उछाल

Why Gold-Silver Jumped: 3 दिन में ₹6,400 उछला सोना, चांदी ₹11,000 महंगी, जानें सितंबर में कितने...
तेजी के 3 बड़े कारण
कमोडिटी एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मौजूदा उछाल के पीछे तीन अहम वजहें हैं—
निचले स्तर पर जोरदार खरीदारी: भारी गिरावट के बाद कीमतें निवेशकों को आकर्षक लगीं, जिससे लोअर लेवल पर जमकर खरीदारी हुई।
केंद्रीय बैंकों की मजबूत मांग: वैश्विक स्तर पर सेंट्रल बैंकों द्वारा गोल्ड रिजर्व बढ़ाने का सिलसिला जारी है, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिला।
सेफ-हेवन की वापसी: अमेरिका में बढ़ते फिस्कल रिस्क और फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच निवेशकों का भरोसा एक बार फिर सोने पर बढ़ा है।
बड़े शहरों में क्या चल रहे हैं भाव?
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने के दाम इस प्रकार हैं—
दिल्ली: ₹1,42,640 प्रति 10 ग्राम
मुंबई: ₹1,42,890 प्रति 10 ग्राम
चेन्नई: ₹1,43,300 प्रति 10 ग्राम
कोलकाता: ₹1,42,700 प्रति 10 ग्राम