Gold-Silver Price Drop: फिर लुढ़के सोने-चांदी के दाम, कीमतों में आई बड़ी गिरावट, जान लें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 05 Feb, 2026 10:20 AM

gold and silver prices fall again experiencing a significant drop

गुरुवार के कारोबारी सत्र में सोने-चांदी के वायदा भाव में एक बार फिर बडी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव 1196 रुपए लुढ़क कर 1,51,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 21850 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, ये 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर...

बिजनेस डेस्कः गुरुवार (5 फरवरी) के कारोबारी सत्र में सोने-चांदी के वायदा भाव में एक बार फिर बडी गिरावट देखने को मिली। MCX पर सोने का भाव 1196 रुपए लुढ़क कर 1,51,850 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी में 21850 रुपए की गिरावट दर्ज की गई, ये 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर ट्रेड करती दिखी, वहीं वैश्विक बाजार से भी नरमी के संकेत मिल रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद तेजी से लुढ़क गए। Comex पर सोना 4,986 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,950.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 102.90 डॉलर की गिरावट के साथ 4,847.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 87.64 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 84.39 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 10.14 डॉलर की गिरावट के साथ 74.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!