Gold Price Today: सोना फिर हुआ सस्ता, चांदी में भी आई भारी गिरावट, जानें आज के लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 29 Oct, 2025 03:27 PM

gold becomes cheaper again silver also sees a huge decline know today s latest

शादी-ब्याह का सीजन 2 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, और ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना...

नेशनल डेस्क: शादी-ब्याह का सीजन 2 नवंबर से शुरू होने जा रहा है, और ऐसे में अगर आप सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए यह खुशखबरी है। बीते कुछ दिनों से दोनों कीमती धातुओं के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोना जल्द ही ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम से नीचे जा सकता है। आइए जानते हैं आज का रेट और इस गिरावट के पीछे की वजह।

सोने की कीमत में जारी गिरावट
गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार, कई हफ्तों तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर रहने के बाद अब सोने के दाम तीन हफ्तों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। बीते 10 दिनों में 24 कैरेट सोना करीब ₹1 लाख प्रति 100 ग्राम तक सस्ता हो गया है।
➤ 24 कैरेट सोना: ₹12,082 प्रति ग्राम (18 अक्टूबर को था ₹13,084 प्रति ग्राम)
➤ 22 कैरेट सोना: ₹11,075 प्रति ग्राम (₹225 की गिरावट)
➤ 18 कैरेट सोना: ₹9,062 प्रति ग्राम


शहरवार सोने की कीमतें (24 कैरेट प्रति ग्राम)
शहर    कीमत (₹)
दिल्ली    1,209.6
मुंबई    1,208.1
चेन्नई    1,208.1
कोलकाता    1,208.1
बैंगलोर    1,208.1
हैदराबाद    1,208.1
जयपुर    1,209.6
लखनऊ    1,209.6


चांदी ने भी खोई चमक
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को चांदी का भाव घटकर ₹1.51 लाख प्रति किलो पर आ गया है। इस महीने की शुरुआत में यह ₹2 लाख प्रति किलो के ऊपरी स्तर पर पहुंच चुकी थी। विशेषज्ञों का कहना है कि पहले इंडस्ट्रियल डिमांड और सीमित सप्लाई के चलते चांदी के दाम उछले थे, लेकिन अब वैश्विक स्तर पर तनाव कम होने से कीमतों में नरमी आई है।

क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
➤ मुनाफावसूली: निवेशकों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालना शुरू किया है।
➤ डॉलर की मजबूती: डॉलर इंडेक्स दोबारा मजबूत हो गया है, जिससे गोल्ड पर दबाव पड़ा है।
➤ अमेरिका-चीन वार्ता: दोनों देशों के बीच व्यापारिक बातचीत फिर शुरू होने की उम्मीद है।
➤ जियोपॉलिटिकल स्थिरता: गाजा और मध्य पूर्व में हालात सामान्य हो रहे हैं, जिससे सेफ-हेवन डिमांड घटी है।


आगे क्या होगा?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि शॉर्ट टर्म में सोने के दाम और गिर सकते हैं, लेकिन लॉन्ग टर्म में सोना अब भी एक भरोसेमंद निवेश है। अगर आप शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह समय आपके लिए सही हो सकता है, क्योंकि कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!