Edited By Anu Malhotra,Updated: 05 Apr, 2026 08:39 AM

Multibagger Stock: जोखिमों से भरे शेयर बाजार में अगर सही चुनाव किया जाए तो निवेशकों की किस्मत पूरी तरह बदल सकती है। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड एक ऐसा ही नाम बनकर उभरा है जिसने अपने निवेशकों को बहुत ही कम समय में धमाकेदार मुनाफा दिया है। पांच साल पहले...
Multibagger Stock: जोखिमों से भरे शेयर बाजार में अगर सही चुनाव किया जाए तो निवेशकों की किस्मत पूरी तरह बदल सकती है। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड एक ऐसा ही नाम बनकर उभरा है जिसने अपने निवेशकों को बहुत ही कम समय में धमाकेदार मुनाफा दिया है। पांच साल पहले कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह स्टॉक आज हजारों रुपये की कीमत पर पहुंच गया है, जिससे इसमें पैसा लगाने वाले अब करोड़पति बन चुके हैं।
11 रुपये से 4600 के पार का सफर
इस कंपनी के शेयरों में आई तेजी किसी चमत्कार से कम नहीं है। 16 अप्रैल 2021 को जहां इसके एक शेयर की कीमत मात्र 11 रुपये थी, वहीं हाल ही में इसकी कीमत 4679 रुपये के स्तर को छू गई है। पिछले 5 सालों के दौरान इस शेयर ने लगभग 42,437 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि 5 साल पहले किया गया महज 1 लाख रुपये का निवेश आज 4.25 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड में तब्दील हो चुका है।
कम समय में भी की पैसों की बारिश
यह शेयर सिर्फ लंबे समय के लिए ही नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार साबित हुआ है। पिछले एक साल के आंकड़ों को देखें तो इसने अपने निवेशकों के पैसे को 13 गुना तक बढ़ा दिया है। एक साल में इस स्टॉक ने 1283 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसके चलते एक साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये आज 13.83 लाख रुपये बन चुके हैं। वैश्विक तनाव और बाजार की अस्थिरता के बावजूद पिछले छह महीनों में भी कंपनी ने 83 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न देकर अपनी मजबूती साबित की है।
कंपनी का परिचय और कारोबार
मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। शुरुआती दौर में इस कंपनी को नोवा ग्रेनाइट इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। साल 2010 में इसका नाम बदलकर मिडवेस्ट गोल्ड कर दिया गया। कंपनी मुख्य रूप से ग्रेनाइट ब्लॉक के साथ-साथ कीमती धातुओं की माइनिंग और रिफाइनिंग के क्षेत्र में काम करती है। वर्तमान में इस कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 6,040 करोड़ रुपये के स्तर पर है।