Edited By Mehak,Updated: 03 Oct, 2025 01:01 PM

दशहरा बीतते ही सोने के कीमतो में आज (3 अक्टूबर 2025) भारी गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स 722 रुपये घटकर 1,16,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए, जबकि सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स 2,220 रुपये गिरकर 1,42,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।...
नेशनल डेस्क : दशहरा बीतते ही सोने के कीमतो में आज (3 अक्टूबर 2025) भारी गिरावट देखी गई। MCX पर गोल्ड दिसंबर फ्यूचर्स 722 रुपये यानी 0.61% घटकर 1,16,866 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसी तरह,, सिल्वर दिसंबर फ्यूचर्स 2,220 रुपये गिरकर 1,42,500 रुपये प्रति किलो पर आ गया।
अंतरराष्ट्रीय असर और RBI का फैसला
अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत लगातार सातवें दिन बढ़ रही थी। भारत में त्योहारी सीजन के कारण सोना 1,17,000 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा था। बुधवार को RBI ने रेपो रेट 5.5% पर बनाए रखा, जिससे पहले सोने की कीमत ऑल टाइम हाई 1,17,350 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। वर्तमान में Indian Bullion पर सोना 1,17,630 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के दाम
- दिल्ली: 1,17,210 रुपये
- मुंबई: 1,17,420 रुपये
- बेंगलुरु: 1,17,510 रुपये
- कोलकाता: 1,17,260 रुपये
- चेन्नई: 1,17,760 रुपये
चांदी Indian Bullion Association पर 1,44,650 रुपये प्रति किलो के भाव पर उपलब्ध है।
सोने-चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
सोना और चांदी के दाम रोज़ाना बदलते रहते हैं और इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं:
1. अंतरराष्ट्रीय बाजार – सोने और चांदी की कीमतें अमेरिकी डॉलर में तय होती हैं। डॉलर-रुपया विनिमय दर में बदलाव भारत में इन धातुओं की कीमत पर असर डालता है।
2. आयात और टैक्स – भारत में सोने का बड़ा हिस्सा आयात किया जाता है। इसमें सीमा शुल्क, GST और अन्य स्थानीय टैक्स की बढ़ोतरी कीमतों को प्रभावित करती है।
3. वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक स्थिति – युद्ध, आर्थिक मंदी, ब्याज दर में बदलाव और अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजार की उथल-पुथल सोने और चांदी की कीमतों में तेजी या गिरावट लाती है।
भारत में सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि परंपरा और संस्कृति का हिस्सा भी है। शादी-ब्याह, त्योहार और शुभ अवसरों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे मौकों पर मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है।