Gold-Silver Price Crash: सोना-चांदी के दामों में अचानक बड़ी गिरावट, जानें 10 ग्राम का रेट

Edited By Updated: 16 Mar, 2026 03:55 PM

gold silver price crash sudden in gold and silver prices rate 10 grams

सोना और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अशांति के बावजूद कीमती धातुएं महंगी नहीं हो रही हैं। सोमवार को MCX पर चांदी 8,689 रुपये प्रति किलो और सोना 6,244 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ। चांदी का भाव 1,69,302...

नेशनल डेस्कः सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट रुकने का नाम नहीं ले रही है। वैश्विक तनाव और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ती geopolitical स्थिति के बावजूद कीमती धातुएं बढ़ने के बजाय लगातार सस्ती हो रही हैं। सोमवार को MCX पर गोल्ड-सिल्वर रेट्स में तेज गिरावट दर्ज की गई, चांदी 8,000 रुपये प्रति किलो और सोना 2,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।

चांदी की कीमत में बड़ा झटका

एमसीएक्स पर 5 मई की एक्सपायरी वाली चांदी का वायदा भाव शुक्रवार को 2,59,435 रुपये प्रति किलो पर बंद हुआ था। सोमवार को बाजार खुलते ही इसका भाव 2,50,746 रुपये प्रति किलो तक गिर गया। इस तरह चांदी महज एक दिन में 8,689 रुपये सस्ती हो गई।

11 दिनों में 28,000 रुपये की गिरावट

अमेरिका-ईरान के बीच बढ़े तनाव के बावजूद चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 27 फरवरी को MCX पर चांदी का भाव 2,82,644 रुपये प्रति किलो था। इसके बाद केवल 11 कारोबारी दिनों में यह 31,898 रुपये कम हो चुकी है। चांदी का जीवनकाल उच्च स्तर 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलो था। तब से अब तक यह 1,69,302 रुपये प्रति किलो सस्ती हो चुकी है।

सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार को MCX पर सोने का भाव पिछले कारोबारी दिन के 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम से गिरकर 1,52,222 रुपये तक पहुंच गया। यानी 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 6,244 रुपये सस्ता हुआ।

उच्च स्तर से गिरावट

सोने का जीवनकाल उच्च स्तर भी 29 जनवरी को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम था। अब तक सोना 40,874 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, अमेरिका-ईरान युद्ध की शुरुआत के बाद 27 फरवरी को सोने का भाव 1,62,104 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो फिलहाल 9,882 रुपये कम हो गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!