Gold Rate: सोने की कीमत ने छुआ आसमान, चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Edited By Updated: 19 Jul, 2025 03:52 PM

gold tops 1 lakh silver shines at 1 16 lakh check rates in your city

पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार 19 जुलाई 2025 को सोने के दाम एक बार फिर उछाल के साथ खुले हैं। खास बात यह है कि आज 24 कैरेट सोना दिल्ली सहित कई शहरों में ₹1,00,000 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं...

नेशनल डेस्क: पिछले कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। शनिवार 19 जुलाई 2025 को सोने के दाम एक बार फिर उछाल के साथ खुले हैं। खास बात यह है कि आज 24 कैरेट सोना दिल्ली सहित कई शहरों में ₹1,00,000 के आंकड़े को पार कर गया है। वहीं चांदी भी ₹1,16,000 प्रति किलो तक पहुंच गई है। आइए विस्तार से जानते हैं आज आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का ताजा भाव, साथ ही यह भी समझते हैं कि आखिर रोज़ाना इनके दाम कैसे तय होते हैं।

दिल्ली में सोना 1 लाख के ऊपर, चांदी भी चमकी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,190 प्रति 10 ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹91,850 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। एक दिन पहले की तुलना में यह कीमत ₹800 तक ज्यादा है। वहीं चांदी की बात करें तो आज इसकी कीमत ₹1,16,000 प्रति किलो पहुंच गई है। चांदी में भी बीते कुछ हफ्तों से लगातार तेजी देखने को मिल रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

शहर 24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹1,00,190 ₹91,850
मुंबई ₹1,00,040 ₹91,700
चेन्नई ₹1,00,040 ₹91,700
कोलकाता ₹1,00,040 ₹91,700
पटना ₹1,00,040 ₹91,700
लखनऊ ₹1,00,190 ₹91,850
नोएडा ₹1,00,190 ₹91,850
गाजियाबाद ₹1,00,190 ₹91,850
जयपुर ₹1,00,190 ₹91,850

कैसे तय होते हैं सोने-चांदी के दाम?

बहुत से लोग सोचते हैं कि रोजाना सोने और चांदी के भाव कैसे बदलते हैं। दरअसल, इसके पीछे कई फैक्टर काम करते हैं:

1. डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत

अगर डॉलर मजबूत होता है तो सोना महंगा हो जाता है। वहीं रुपये की कमजोरी भी कीमत बढ़ा सकती है।

2. अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मार्केट में जब अस्थिरता होती है तो निवेशक सोने में पैसा लगाते हैं जिससे डिमांड बढ़ती है और दाम ऊपर जाते हैं।

3. सीमा शुल्क और टैक्स

सरकार द्वारा लगाए जाने वाले आयात शुल्क और टैक्स भी कीमतों को प्रभावित करते हैं।

4. देश में मांग और सप्लाई

भारत में त्योहारों और शादियों के सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है जिससे इसकी कीमतें बढ़ती हैं।

भारत में सोना क्यों है खास?

भारत में सोने का केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व भी बहुत बड़ा है।

  • शादी-ब्याह में जरूरी: हर शादी में सोने के गहनों का चलन है।

  • धार्मिक महत्व: पर्व-त्योहारों पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है।

  • संपन्नता का प्रतीक: भारत में सोने की मात्रा को पारिवारिक स्थिति से जोड़कर देखा जाता है।

  • बेहतर निवेश: महंगाई के मुकाबले सोने ने हर बार बेहतर रिटर्न दिया है। इसलिए यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प माना जाता है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!