Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Apr, 2026 11:21 AM

बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की टीम ने घेराबंदी करके 5 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है
Gold Smugglers: बेंगलुरु के केंपेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया गया है। राजस्व खुफिया निदेशालय यानी डीआरआई की टीम ने घेराबंदी करके 5 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है।
5 करोड़ रुपये का सोना बरामद
इन आरोपियों के पास से लगभग 5 करोड़ रुपये का सोना बरामद हुआ है। पकड़े गए तस्करों ने सोने को छिपाने के लिए बेहद हैरान करने वाला तरीका अपनाया था। उन्होंने सोने को कैप्सूल और पेस्ट बनाकर अपने शरीर के निजी अंगों (प्राइवेट पार्ट्स) में छिपा रखा था।
जांच में यह बात सामने आई है कि यह सोना बांग्लादेश के रास्ते भारत लाया गया था। अधिकारियों को शक है कि इस गिरोह के तार किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी तलाश अब सरगर्मी से की जा रही है।
Bengaluru Airport पर तस्करी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले साल 2025 में एक मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री को 14.2 किलोग्राम सोना के साथ पकड़ा गया था जिसकी कीमत 12.56 करोड़ थी। फिलहाल, पुलिस और डीआरआई की टीमें इन पांचों आरोपियों से पूछताछ कर रही हैं ताकि इस पूरे काले कारोबार की तह तक पहुंचा जा सके।