दुखद: बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही सड़क हादसे में दूल्हे की मौत, इलाके में पसरा मातम

Edited By Updated: 06 May, 2025 06:30 PM

groom died in a road accident a few hours before the wedding procession left

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दूल्हे की बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक दूल्हे की बारात निकलने से कुछ घंटे पहले ही एक सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी पुष्टि की।

पुलिस के अनुसार रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के गांव सेंटाखेड़ा के मझरा निवासी योगेंद्र कुमार (25) की मंगलवार सुबह बाइक से गुरुद्वारे से लौटते समय सरकथल-दढ़ियाल रोड पर एक डंपर की टक्कर से मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार योगेंद्र की बारात मंगलवार शाम को जनपद मुरादाबाद के बुढ़ानपुर जानी थी, लेकिन सुबह ही यह दुखद घटना हो गई। पुलिस ने बताया कि सूचना पर पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके पहले रविवार रात बदायूं में एक परिवार में शादी की खुशियां मातम में बदल गयी थीं। वहां के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के नूरपुर पिनौनी गांव में रविवार रात को 22 साल की दीक्षा की दिल का दौरा पड़ने से अचानक मौत हो गई थी। दीक्षा की सोमवार को बारात आनी थी।

दुल्हन पक्ष के घर में पसरा मातम
रामपुर में हुए इस हादसे की जानकारी जब मुरादाबाद में दुल्हन पक्ष को मिली तो वहां भी मातम पसर गया। इधर, योगेंद्र की अर्थी उठी। शादी में शामिल होने आए रिश्तेदार और गांव के लोगों के आंसू छलक गए। रामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विद्यासागर मिश्र ने बताया यह दुखद हादसा थाना क्षेत्र टांडा में हुआ है। उन्होंने बताया कि मामले में नियम अनुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना में शामिल वाहन की तलाश कर रही है। मृतक के भाई देवराज सिंह ने बताया कि आज छह मई को बारात जानी थी और सारे रिश्तेदारी आए हुए थे।

उन्होंने बताया कि सुबह-सुबह योगेंद्र अचानक गुरुद्वारा में माथा टेकने के लिए चला गया, लेकिन वह लौटा नहीं, हादसे में उसकी मौत की सूचना आई। देवराज ने बताया कि योगेन्द्र इंजीनियर थे और एक निजी कंपनी में कार्यरत थे। उन्होंने कहा कि सारी गलती डंपर वाले की है और प्रशासन त्वरित कार्रवाई करके परिवार को इंसाफ दिलाए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!