VIDEO: बच्चों ने खेत में काम करने से किया इंकार, नंगे बदन गांव में घुमाकर की पिटाई

Edited By Updated: 22 Mar, 2018 04:41 PM

group of minors stripped manhandled for refusing to work in fields

बीकानेर के कोलायत में नाबालिक बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जहां बच्चों को एक छोटी-सी बात के लिए बुरी तरह से पीटा गया। मोटावतां गांव में एक परिवार के चार बच्चे मंगलवार को अपने खेत की निगरानी करने गए थे कि पास के खेत के मालिक ने...

बीकानेरः बीकानेर के कोलायत में नाबालिक बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जहां बच्चों को एक छोटी-सी बात के लिए बुरी तरह से पीटा गया। मोटावतां गांव में एक परिवार के चार बच्चे मंगलवार को अपने खेत की निगरानी करने गए थे कि पास के खेत के मालिक ने उन्हें खेत में काम करने को कहा। इस पर बच्चों ने इंकार कर दिया कि वे अपने खेतों की निगरानी कर रहे हैं।

बच्चों के खेत में इंकार की बात से वो लोग भड़कर गए और बच्चों के कपड़े उतरवा कर पहले तो उन्हें ढाई किलोमीटर तक नंगा दौड़ाया। उसके बाद उनकी पिटाई की। बच्चों की उम्र करीब 8 से 10 साल के बीच है। बच्चों के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैरानी की बात है कि आरोपियों ने खुद ही बच्चों का वीडियो बनाया और उसे वायरल भी किया। बच्चों के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!