दिल दहला देने वाली वारदात… सड़क किनारे पत्नी की बेरहमी से पिटाई, फिर SUV से कुचलकर हत्या

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 02:06 AM

wife brutally beaten on roadside then crushed to death by suv

कर्नाटक में एक बेहद खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को सड़क किनारे बेरहमी से पीटा और फिर SUV से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

नेशनल डेस्कः कर्नाटक में एक बेहद खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को सड़क किनारे बेरहमी से पीटा और फिर SUV से कुचलकर उसकी हत्या कर दी।

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी अक्षय अपनी पत्नी शायला (28) के साथ गणगापुर जा रहा था। दोनों गुरुवार सुबह कार में यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 11 बजे बल्लूरगा गांव के पास दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अक्षय ने शायला को गाड़ी से धक्का देकर बाहर फेंक दिया। एक प्रत्यक्षदर्शी द्वारा बनाए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय सड़क किनारे पड़ी शायला के बाल पकड़कर उसे बेरहमी से पीट रहा है, जबकि वह मदद के लिए चिल्ला रही है।

राहगीरों ने बीच-बचाव करते हुए अक्षय को रोका और शायला को वापस कार में बैठाया। हालांकि, कुछ ही मिनट बाद अक्षय गाड़ी को एक खेत की ओर ले गया और फिर से अपनी पत्नी को गाड़ी से बाहर धक्का दे दिया। इसके बाद उसने SUV को शायला के ऊपर चढ़ा दिया। यह पूरी घटना भी कैमरे में कैद हो गई।

PunjabKesari
अद्दूरु श्रीनिवासुलु, जो कलबुर्गी के पुलिस अधीक्षक हैं, ने बताया कि दंपति की शादी को चार साल हो चुके थे और वे मूल रूप से बारामती (महाराष्ट्र) के रहने वाले थे। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि हत्या की वजह अक्षय का यह शक हो सकता है कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध था। पुलिस अधिकारी ने बताया, “हम इस एंगल समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रहे हैं। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है।”

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!