गुजरात : कच्छ में बीएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 4 पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ा

Edited By Updated: 25 Oct, 2026 05:48 PM

gujarat major operation by bsf in kutch 4 pakistani fishermen apprehended

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय जलक्षेत्र में 'केकड़े पकड़ने' के लिए घुसे चार पाकिस्तानी मछुआरों को रविवार को पकड़ा और उनकी मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुजरात के कच्छ जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास भारतीय जलक्षेत्र में 'केकड़े पकड़ने' के लिए घुसे चार पाकिस्तानी मछुआरों को रविवार को पकड़ा और उनकी मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ के जवानों ने रविवार को कच्छ के सर क्रीक इलाके से इन मछुआरों को पकड़ा। सर क्रीक, कच्छ के रण में स्थित एक संकरा, दलदली जलमार्ग है। यह गुजरात और पाकिस्तान के सिंध प्रांत के बीच स्थित है। अधिकारी ने बताया कि मछुआरे 'केकड़े पकड़ने' के लिए भारतीय जलक्षेत्र में घुसे थे। उन्होंने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान पाकिस्तान की मछली पकड़ने वाली एक नौका भी जब्त की गई।

बीएसएफ से मिली जानकारी के अनुसार, पकड़े गए मछुआरों की पहचान पाकिस्तान के सिंध प्रांत के चाच जान खान गांव के निवासी कादिर थाइमोर, मुहम्मद मूसा, अजगर थाइमोर और अहसान जाट के रूप में हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!