गुजरात के भरूच में रासायनिक कारखाने में विस्फोट, 6 कर्मियों की मौत

Edited By Updated: 11 Apr, 2022 10:59 AM

gujarat widespread bharucha ahmedabad explosion

गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई,जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई।

अहमदाबाद:  गुजरात में भरूच जिले के रासायनिक कारखाने में विस्फोट के बाद आग लग गई,जिससे छह कर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना अहमदाबाद से करीब 235 किलोमीटर दूर दहेज औद्योगिक क्षेत्र स्थित इकाई में रविवार देर रात तीन बजे हुई।
 

 भरूच पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि हादसे में मारे गए छह लोग उस संयंत्र के निकट काम कर रहे थे, जिसमें विलायक आसवन प्रक्रिया के दौरान अचानक विस्फोट हो गया। 
 

उन्होंने कहा कि संयंत्र में विस्फोट के कारण कारखाने में आग लग गई। संयंत्र के निकट काम कर रहे सभी छह लोगों की मौत हो गई। शवों को बाद में बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!