दिल्ली-NCR में बदलते मौसम के बीच H1N1 के मामले बढ़े, सांस की तकलीफ और कम ऑक्सीजन वाले मरीज सामने आए

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 11:12 AM

h1n1 cases rise in delhi ncr amidst changing weather

दिल्ली-NCR में उमस भरे और बदलते मौसम के बीच H1N1 के बढ़ते कई मामले सामने आए हैं। कई लोगों के साथ डॉक्टर भी इससे पीड़ित हैं। इन सभी में  फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीज़ भी देख रहे हैं, जबकि कुछ मरीज़ों में ऑक्सीजन का स्तर कम होने की शिकायत मिली है,...

नई दिल्ली: दिल्ली-NCR में उमस भरे और बदलते मौसम के बीच H1N1 के बढ़ते कई मामले सामने आए हैं। कई लोगों के साथ डॉक्टर भी इससे पीड़ित हैं। इन सभी में  फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीज़ भी देख रहे हैं, जबकि कुछ मरीज़ों में ऑक्सीजन का स्तर कम होने की शिकायत मिली है, जिससे सांस की गंभीर बीमारी की चिंता बढ़ गई है।
PunjabKesari

H1N1 के लक्षण

H1N1 के लक्षणों में अचानक बुखार, सूखी खांसी, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, ठंड लगना और थकान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा अन्य मामलों में मरीजों को सांस लेने में प्राबल्म और ऑक्सीजन का लेवल कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अगर लोगों को सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द, लगातार तेज़ बुखार, उलझन, होंठ नीले पड़ना या लक्षण बिगड़ने जैसी दिक्कतें हों, तो उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोग जैसे बुज़ुर्ग, छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाओं और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को खास तौर पर सावधान बरतनी चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज़, दिल या फेफड़ों की पुरानी बीमारी और कमज़ोर इम्युनिटी वाले लोगों को भी गंभीर संक्रमण का खतरा ज़्यादा हो सकता है।

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!