Edited By Monika Jamwal,Updated: 06 Apr, 2021 10:21 PM
चार साल की उम्र बहुत छोटी होती है।
श्रीनगर: चार साल की उम्र बहुत छोटी होती है। एक ऐसा मासूम जब गुम हो जाता है तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट जाता है पर उम्मीद होती है कि वो सही सलामत मिल जाएगा लेकिन अगर वो ऐसी हालत में मिले कि उसे देखने से भी आत्मा कांप जाए तो परिवार पर क्या गुजरती है।ऐसा ही मामला सामने आया है कश्मीर के कुलगाम से।
क्ुलगाम के काजीगुंड से चार साल के बच्चे का आधा खाया हुआ शव मिला है। बच्चा एक सप्ताह पहले लापता हो गया था। पुलिस के अनुसार चैगाम के वन से बच्चचे का शव मिला है। बच्चा 31 मार्च 2021 को लापता हो गया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और वन्य विभाग की टीम के सहयोग से एक झाड़ी के पीछे से बच्चे का आधा खाया हुआ शरीर मिला। उसकी पहचान नजाकत हुसैन पुत्र मोहम्मद रफी खाननिवासी चैगाम के तौर पर हुई है।