Edited By Rohini Oberoi,Updated: 25 Feb, 2026 04:31 PM

उत्तर प्रदेश के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में लहूलुहान हालत में मिली एक 21 वर्षीय छात्रा के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को पहले हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के रूप में देखा जा रहा था वह असल में प्रेम-प्रसंग में मिली...
Hapur Student Self Injury Case : उत्तर प्रदेश के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में लहूलुहान हालत में मिली एक 21 वर्षीय छात्रा के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को पहले हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के रूप में देखा जा रहा था वह असल में प्रेम-प्रसंग में मिली बेरुखी और छात्रा के आत्मघाती कदम की कहानी निकली।
क्या था पूरा मामला?
गांव बनखंड़ा की रहने वाली छात्रा शगुन मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे कुचेसर चौपला स्थित अपने कोचिंग सेंटर के लिए निकली थी। दोपहर के समय स्थानीय लोगों को वह एक स्कूल के पीछे सरसों के खेत में खून से लथपथ मिली। उसके गले और हाथ पर धारदार हथियार के गहरे निशान थे।
पिता ने लगाया था हत्या के प्रयास का आरोप
बेटी की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा के पिता दिनेश कुमार ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया गया कि किसी ने उनकी बेटी की हत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और तफ्तीश शुरू की।
प्यार, शादी और इग्नोर करने का दर्द
जब पुलिस ने छात्रा से कड़ाई से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए तो कहानी पूरी तरह बदल गई। छात्रा ने कबूल किया कि पिछले एक साल से उसका हाफिजपुर क्षेत्र के सादिकपुर निवासी एक युवक से अफेयर चल रहा था। शगुन अपने प्रेमी पर तुरंत शादी करने का दबाव बना रही थी जबकि प्रेमी का कहना था कि उसके बड़े भाई की शादी के बाद ही वह निकाह करेगा। इसी बात पर विवाद हुआ और प्रेमी ने शगुन से बातचीत करना और फोन उठाना बंद कर दिया।
यह भी पढ़ें: 'सबकी दो बीवियां होती हैं, मैं उन्हीं के साथ रहूंगी!' मदद के लिए आई थी, सगे मौसा को ही दे बैठी दिल, जिसके बाद घंटों तक...
खुद ही बनी अपनी जान की दुश्मन
प्रेमी की बेरुखी से आहत होकर शगुन ने खौफनाक कदम उठाया। वह स्कूल के पीछे खेत में गई और अपने पास रखे ब्लेड से खुद ही अपना गला और हाथ काट लिया। परिजनों और समाज के डर से उसने यह मनगढ़ंत कहानी रची कि किसी अज्ञात युवक ने उस पर हमला किया है।
पुलिस का बयान
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा ने स्वयं ही आत्मघाती कदम उठाने की बात स्वीकार कर ली है। प्रेमी से अनबन के कारण वह मानसिक तनाव में थी। फिलहाल छात्रा का उपचार जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।