एनआईटी जालंधर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन

Edited By Updated: 14 Aug, 2026 08:57 PM

har ghar tiranga  rally organized at nit jalandhar

डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी...

नेशनल डेस्क : डॉ. बी. आर. अंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जालंधर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में संस्थान के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर संस्थान परिसर में एक साथ यात्रा की।

संस्थान के निदेशक प्रो. बिनोद कुमार कनौजिया ने यात्रा में भाग लिया। उनके साथ प्रो. अनिश सचदेवा, कुलसचिव; प्रो. शैलेंद्र बाजपेयी, डीन (छात्र कल्याण); प्रो. रोहित मेहरा, डीन (अनुसंधान एवं परामर्श); प्रो. सुभाष चंदर, डीन (योजना एवं विकास); प्रो. अजय बंसल, डीन (उद्योग एवं अंतरराष्ट्रीय मामले); तथा प्रो. रमन बेदी, डीन (शैक्षणिक) भी शामिल हुए। संस्थान के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी भी यात्रा का हिस्सा बने।

PunjabKesari

यात्रा के दौरान संस्थान परिसर 'वंदे मातरम्' और अन्य देशभक्ति नारों से गूंज उठा। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी ने पूरे माहौल में देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना को और मजबूत किया। 'हर घर तिरंगा' यात्रा ने एनआईटी जालंधर परिवार को एक साथ जोड़ते हुए तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति गर्व की भावना को और मजबूत किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!