हार्दिक पटेल की एक और कथित सेक्स CD हुई Viral

Edited By Updated: 14 Nov, 2017 01:43 PM

hardik another sex cd get viral

गुजरात में तेज होती चुनावी धमक के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के कल सोशल मीडिया जारी हुए एक कथित सेक्स वीडियो के बाद आज एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। यूट्यूब और अन्य सोशल साइट्स पर जारी हुए दूसरे वीडियो की तिथि 23 मई...

अहमदाबाद: गुजरात में तेज होती चुनावी धमक के बीच पाटीदार आरक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता हार्दिक पटेल के कल सोशल मीडिया पर जारी हुए एक कथित सेक्स वीडियो के बाद आज एक और ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। यूट्यूब और अन्य सोशल साइट्स पर जारी हुए दूसरे वीडियो की तिथि 23 मई दिखाई गई है तथा यह मध्य रात्रि के बाद करीब सवा 12 बजे का है। इसमें कथित तौर पर हार्दिक अपने दो अन्य साथियों और एक युवती के साथ एक ही बिस्तर पर दिखायी दे रहे हैं। तीनो ने सिर मुंडा रखा है।
PunjabKesari

हार्दिक ने भाजपा पर लगाया षड्यंत्र रचने का आरोप
ज्ञातव्य है कि PAAS के नेताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताने के लिए भावनगर में सामूहिक मुंडन कराया था। इससे पहले कल एक वीडियो जारी हुआ था जिसमें एक अन्य महिला के साथ हार्दिक को 16 मई को कथित तौर पर हम बिस्तर होते दिखाया गया था। हार्दिक ने इन सेक्स सीडी को भाजपा का षडयंत्र करार देते हुए कहा कि ये बनावटी हैं और इन्हें विदेश (बैंकाक) में बनाया गया है। हालांकि उनके एक पूर्व सहयोगी अश्विन पटेल ने इस बात को साबित करने की उन्हें चुनौती दी है।
PunjabKesari

ताजा वीडियो में हार्दिक ने कथित तौर पर उक्त युवती की गोद में सिर रखा हुआ है। इसमें उन्हें तथा उनके दोनो साथियों को स्मार्टफोन पर कुछ देखते और बीच बीच में युवती से चुहल करते हुए देखा जा सकता है। हार्दिक ने दावा किया कि भाजपा और ऐसे वीडियो जारी कर सकती है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!