Edited By Rohini Oberoi,Updated: 26 Mar, 2026 01:55 PM

डिजिटल इंडिया के जमाने में अब चोरी-छिपे खाना मंगाना भी एक कला बन गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूड डिलीवरी बिल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर के लिए एक ऐसी चेतावनी लिखी है जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक...
Viral Zomato Bill : डिजिटल इंडिया के जमाने में अब चोरी-छिपे खाना मंगाना भी एक कला बन गया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक फूड डिलीवरी बिल का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें ग्राहक ने डिलीवरी पार्टनर के लिए एक ऐसी चेतावनी लिखी है जिसे पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
क्या है Secret Note?
वायरल हो रहे इस बिल के "Customer Notes" सेक्शन में ग्राहक ने बहुत ही मासूमियत और डर के साथ लिखा है:
"प्लीज बिल मत भेजना। साथ में कहीं भी 'चिकन' (Chicken) का जिक्र नहीं होना चाहिए क्योंकि घर पर अलाउड नहीं है। प्लीज कटलरी (चम्मच-कांटा) जरूर भेज देना।"
साफ है कि जनाब शाकाहारी परिवार में रहते हैं और घर वालों की नजरों से बचकर नॉन-वेज का लुत्फ उठाना चाहते थे। पोल खुलने के डर से उन्होंने पहले ही डिलीवरी बॉय को अलर्ट कर दिया।
छोटे नोट में छिपी है पूरी कहानी
इस एक लाइन के मैसेज ने इंटरनेट यूजर्स को पूरी कहानी समझा दी। सोशल मीडिया पर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद घर में कोई व्रत होगा या परिवार पूरी तरह शाकाहारी है। ग्राहक की यह 'सीक्रेट प्लानिंग' और पकड़े जाने का डर ही इस पोस्ट को इतना मजेदार बना रहा है। आमतौर पर लोग खाने में कम मिर्च या जल्दी डिलीवरी के नोट लिखते हैं लेकिन अपनी पूरी क्राइम स्टोरी बताना कम ही देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: इंसानियत शर्मसार! पीरियड्स के दर्द में तड़पती रही छात्रा, टीचर ने नहीं दी वॉशरूम जाने की परमिशन
Internet पर रिएक्शंस की बाढ़
जैसे ही यह स्क्रीनशॉट ट्विटर (X) और इंस्टाग्राम पर आया, यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी:
एक यूजर ने लिखा: "भाई का 'मिशन इम्पॉसिबल' चल रहा है, उम्मीद है वो पकड़ा नहीं गया होगा।"
दूसरे ने मजाकिया लहजे में कहा: "असली रिस्क तो यही है, डर के आगे ही चिकन है!"
तीसरे यूजर का कमेंट था: "ये तो हर उस लड़के की कहानी है जिसके घर में प्याज-लहसुन तक नहीं चलता और वो बाहर छुपकर पार्टी करता है।"
कुल मिलाकर इस छोटे से नोट ने यह साबित कर दिया कि भारतीय ग्राहक अपनी पसंद का खाना खाने के लिए किसी भी हद तक का जुगाड़ लगा सकते हैं।