तेजिंदर बग्गा को हरियाणा ने दिल्ली पुलिस को सौंपा, खाली हाथ लौटी पंजाब पुलिस

Edited By Updated: 06 May, 2022 03:41 PM

haryana handed over tejinder bagga to delhi police

भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सुबह से ही सियासी पारा काफी था। हरियाणा पुलिस ने अब बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है।

नेशनल डेस्क: भाजपा नेता तेजिंदर पाल बग्गा की गिरफ्तारी को लेकर सुबह से ही सियासी पारा काफी था। हरियाणा पुलिस ने अब बग्गा को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया है। दरअसर दिल्ली पुलिस के कहने पर हरियाणा ने पंजाब पुलिस के काफिले को रोका था। पंजाब पुलिस ने शुक्रवार तड़के बग्गा को गिरफ्तार किया था और उन्हें मोहाली ले जाया जा रहा था।

 

बग्गा के पिता ने दिल्ली में पंजाब पुलिस के खिलाफ मारपीट और अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। पंजाब पुलिस पर दिल्ली में अपहरण की एफआईआर दर्ज हो गई है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने हरियाणा पुलिस को फोन कर पंजाब पुलिस का काफिला रोकने को कहा और बग्गा को अपने पास रखने को कहा। हरियाणा पुलिस ने कुरूक्षेत्र में पंजाब पुलिस को रोका और बग्गा को उनसे छुड़वाया।

 

बता दें कि मोहाली पुलिस ने तेजिंदर के खिलाफ साइबर सेल में मामला दर्ज किया था, इसी मामले में  उनकी गिरफ्तारी हुई। मामले पर राजनीति जमकर हो रही है। भाजपा नेताओं ने पंजाब की भगवंत मान सरकार और केजरीवाल सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि ये लोग पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!