Bhilwara Action: बजरी माफियाओं पर पुलिस का हंटर! सालरिया में डंपर भरते रंगे हाथों दबोचे, स्टॉक और वाहन जब्त

Edited By Updated: 20 Mar, 2026 02:20 PM

bhilwara caught red handed filling dumper in salaria stock and vehicle seized

राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोटड़ी थाना क्षेत्र के सालरिया गांव में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर अवैध बजरी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से बजरी भर रहे कई...

नेशनल डेस्क। राजस्थान में अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत भीलवाड़ा पुलिस को शुक्रवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कोटड़ी थाना क्षेत्र के सालरिया गांव में पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में दबिश देकर अवैध बजरी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मौके से बजरी भर रहे कई वाहनों को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा (Custody) में ले लिया है।

गुप्त सूचना पर बिछाया गया जाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि सालरिया क्षेत्र में माफियाओं ने अवैध बजरी का एक बहुत बड़ा स्टॉक जमा कर रखा है। शुक्रवार को पुख्ता खबर मिली कि इस स्टॉक से डंपरों में बजरी लोड की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम तैयार की गई और मौके के लिए रवाना हुई।

घेराबंदी कर पकड़े वाहन

जब पुलिस टीम सालरिया पहुंची तो वहां अवैध बजरी की लोडिंग का काम जोरों पर था। पुलिस दल ने चतुराई दिखाते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी जिससे माफियाओं को भागने का मौका नहीं मिला। मौके से अवैध बजरी का भारी स्टॉक मिला है। बजरी भरने में लगे डंपर और अन्य मशीनों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने सभी वाहनों को थाने लाकर खड़ा कर दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!