पुलिस की नाक के नीचे काम कर रहा है ड्रग माफिया : सुखपाल खैरा

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 09:52 PM

drug mafia operating right under the police s nose sukhpal khaira

कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने कपूरथला में पुलिस थाने के ठीक सामने नशीले पदार्थों की बिक्री के मुद्दे पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोगों...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने कपूरथला में पुलिस थाने के ठीक सामने नशीले पदार्थों की बिक्री के मुद्दे पर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कहा कि कुछ लोगों (व्हिसलब्लोअर्स) ने कपूरथला के सदर पुलिस थाने के ठीक सामने 'चिट्टा' बेचते हुए एक ड्रग तस्कर को पकड़ा है।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि अगर ड्रग माफिया पंजाब पुलिस की नाक के नीचे इस तरह काम कर सकता है, तो पंजाब के ग्रामीण इलाकों की हालत का आसानी से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

सुखपाल खैरा ने सीधे तौर पर SSP कपूरथला गौरव तूरा को निशाना बनाया और सवाल किया कि क्या SSP में ड्रग माफिया को पकड़ने की हिम्मत है, या वे सिर्फ विपक्षी नेताओं को झूठे मामलों में फंसाने और अपने राजनीतिक आकाओं के गैर-कानूनी आदेशों पर घरों को गिराने का तरीका ही जानते हैं? क्या ड्रग माफिया और SSP के बीच कोई सांठगांठ है?

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान और DGP पंजाब से इस मामले में दखल देने और स्पष्टीकरण मांगने की अपील की है। खैरा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या यही उनका 'नशों के खिलाफ जंग' का मॉडल है?

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!