राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई : आय से अधिक संपत्ति से जुड़ा है मामला

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 06:11 AM

hearing on rahul gandhi s petition in the supreme court today

सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश देने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय...

नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस याचिका पर सोमवार को सुनवाई करेगा जिसमें उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच करने का केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश देने संबंधी इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी गई है। शीर्ष अदालत की 17 अगस्त की कार्यसूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने 20 जुलाई को सीबीआई के जवाब पर असंतोष जताते हुए एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी को राहुल के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोपों की जांच में हुई प्रगति का विस्तृत ब्योरा देते हुए नया हलफनामा व्यक्तिगत रूप से दाखिल करने का निर्देश दिया था। उच्च न्यायालय ने यह भी कहा था कि यदि आरोपों की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय को किसी तरह की अवैधता का संकेत देने वाली सामग्री या दस्तावेज मिलते हैं तो वह कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र होगा।

उच्च न्यायालय ने कांग्रेस नेता के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोपों की सीबीआई और ईडी से जांच कराने का अनुरोध करने वाली याचिका पर सुनवाई के दौरान ये निर्देश दिए थे। कर्नाटक निवासी एस. विग्नेश शिशिर द्वारा दायर आपराधिक रिट याचिका पर न्यायाधीशों के कक्ष में करीब दो घंटे तक चली सुनवाई के बाद यह आदेश पारित किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता विग्नेश ने इससे पहले भी याचिकाएं दायर कर आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेता के पास दोहरी नागरिकता है। अदालत ने कहा था कि सीबीआई की ओर से दाखिल हलफनामा उसके पहले के आदेश के अनुरूप नहीं है और उसमें गांधी की संपत्ति के संबंध में याचिकाकर्ता की शिकायत पर हुई जांच की प्रगति का पर्याप्त विवरण नहीं दिया गया है।  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!