Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 Jun, 2026 11:12 AM

Heart Attack Risk/Morning: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में दिल से जुड़ी बीमारियां सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव के साथ-साथ सुबह की कुछ आम रोजमर्रा की आदतें भी दिल की सेहत पर...
Heart Attack Risk/Morning: आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में दिल से जुड़ी बीमारियां सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल, तनाव के साथ-साथ सुबह की कुछ आम रोजमर्रा की आदतें भी दिल की सेहत पर बुरा असर डाल सकती हैं। डॉक्टर्स के अनुसार, सुबह के समय शरीर एक संवेदनशील अवस्था में होता है। ऐसे में गलत तरीके से दिन की शुरुआत करना हमारे स्वास्थ खास तौर पर हार्ट पर दबाव बढ़ सकता है और लंबे समय में हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा भी बढ़ जाता है। आईए जानते है ऐसी कौन सी आदतें है जिन्हें हमें ध्यान देने की जरूरत है।
1. अचानक झटके से उठना
नींद से तुरंत और तेजी से उठ जाना शरीर के लिए झटका जैसा होता है। इससे स्ट्रेस हार्मोन तेजी से बढ़ते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट अचानक ऊपर जा सकते हैं। यह स्थिति दिल पर अतिरिक्त दबाव डालती है। बेहतर है कि उठने के बाद कुछ सेकंड शांत रहें, गहरी सांस लें और धीरे-धीरे शरीर को एक्टिव करें।
2. खाली पेट चाय या कॉफी पीना
सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत दिल और पाचन दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है और एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। कैफीन खाली पेट लेने से दिल की धड़कन असंतुलित हो सकती है और ब्लड प्रेशर में अचानक बदलाव आ सकता है। सुबह की शुरुआत पानी से करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
3. बिना तैयारी के भारी एक्सरसाइज
सुबह उठते ही बिना वार्मअप किए स्ट्रॉन्ग वर्कआउट या हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग करना दिल के लिए जोखिम भरा हो सकता है। इस समय शरीर पूरी तरह एक्टिव नहीं होता और ब्लड थोड़ा गाढ़ा होता है, जिससे ब्लॉकेज का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए हल्की स्ट्रेचिंग और वार्मअप जरूरी है।
4. नाश्ता छोड़ना या गलत खाना
ब्रेकफास्ट स्किप करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है और ब्लड शुगर लेवल असंतुलित हो सकता है। वहीं ज्यादा तला-भुना या मीठा नाश्ता करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जो धीरे-धीरे धमनियों को प्रभावित करता है। संतुलित और हल्का नाश्ता दिल की सेहत के लिए बेहतर होता है।
Disclaimer: यह जानकारी सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।