Edited By Mehak,Updated: 19 Nov, 2025 05:49 PM

भारत में मानसून के बाद भी मौसम का असर जारी है। IMD ने 19 से 23 नवंबर तक आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, माहे, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। वहीं उत्तर भारत के राज्यों—दिल्ली, राजस्थान,...
नेशनल डेस्क : इस बार मानसून ने पूरे देश में खूब बारिश करवाई और कई जगह रिकॉर्ड टूट गए। मानसून के लौटने के बाद कुछ राज्यों में ठंड महसूस होने लगी है, लेकिन कई इलाकों में बारिश थमने का नाम नहीं ले रही। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले चार दिन यानी 20 से 23 नवंबर तक कई राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।
किन राज्यों में होगी भारी बारिश?
1. आंध्र प्रदेश - तटीय इलाकों में 20 से 23 नवंबर तक लगातार बारिश होने की संभावना है। तेज हवाओं का भी अनुमान है।
2. केरल - राज्य में बारिश का दौर अभी भी चल रहा है। अगले 4 दिनों तक कई जिलों में भारी बारिश, गरज और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।
3. तमिलनाडु - तमिलनाडु में भी 20 से 23 नवंबर तक रुक-रुककर लेकिन तेज बारिश होगी। कुछ जिलों में मौसम काफी खराब रह सकता है।
4. अंडमान-निकोबार और लक्षद्वीप - इन द्वीपों में भी इसी अवधि में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
5. माहे, यनम और रायलसीमा - IMD ने चेतावनी दी है कि इन इलाकों में भी अगले 4 दिनों में तेज बारिश और आंधी चल सकती है।
उत्तर भारत का मौसम: बढ़ेगी ठंड
मानसून के दौरान राजस्थान और दिल्ली में खूब बारिश हुई, लेकिन अब ठंड अपनी दस्तक दे रही है।
IMD के अनुसार
राजस्थान और दिल्ली में 20 से 23 नवंबर के बीच तापमान और कम होगा और ठंड बढ़ने लगेगी। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के कुछ जिलों में भी ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान है।