वियतनाम: एक बार फिर कुदरत का कहर: भयंकर बारिश से आई बाढ़-भूस्खलन में 41 लोगों की मौत, हजारों लोग बेघर हुए

Edited By Updated: 21 Nov, 2025 12:32 PM

heavy rains floods landslides vietnam bridge river vietnam heavy rains

वियतनाम में बीते तीन दिनों से लगातार बरसती बारिश ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि कई इलाकों में जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। आसमान से गिरती मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ सड़कों को नदियों में बदल दिया, बल्कि घरों, खेतों और पहाड़ी इलाकों को भी तबाह कर दिया है।...

नेशनल डेस्क: वियतनाम में बीते तीन दिनों से लगातार बरसती बारिश ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि कई इलाकों में जीवन पूरी तरह ठप हो गया है। आसमान से गिरती मूसलाधार बारिश ने न सिर्फ सड़कों को नदियों में बदल दिया, बल्कि घरों, खेतों और पहाड़ी इलाकों को भी तबाह कर दिया है। कई लोग अपने ही घरों की छतों पर फंसे हुए मदद का इंतज़ार कर रहे हैं। इसी भीषण आपदा में अब तक 41 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता हैं।

छह राज्यों में सबसे गहरी चोट, 50,000 घर बह गए
पर्यावरण मंत्रालय के मुताबिक, तूफान ‘कालमाएगी’ की एंट्री ने हालात और बिगाड़ दिए। छह राज्यों में तबाही सबसे ज्यादा है—लगभग 50 हज़ार घर पानी के तेज़ बहाव में बह गए या क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 60 हज़ार से अधिक लोग बेघर हो चुके हैं। पर्यटक पसंदीदा समुद्री शहर न्हा ट्रांग भी जलभराव के कारण पूरी तरह ठहर गया है। खेतों में खड़ी धान की फसल पर पानी का प्रहार इतना भीषण था कि 10 हज़ार हेक्टेयर क्षेत्र में फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। कई किसानों के मवेशी और पोल्ट्री भी बाढ़ में बह गए।

भूस्खलन और बाढ़ की दोहरी मार
राष्ट्रीय मौसम विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि कई इलाक़ों में अब तक 600 मिमी तक बारिश दर्ज हो चुकी है। दा लाट और आसपास के क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं दर्ज हुईं। मिमोसा पास में तो एक पूरा 100 मीटर लंबा सड़क का हिस्सा फिसलकर ढह गया। ह्यू शहर से लेकर डाक लाक तक नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है। ढलानों पर भूस्खलन और छोटे इलाकों में फ्लैश फ्लड का खतरा और गहरा गया है। हालत को देखते हुए हनोई रेलवे कॉर्पोरेशन ने कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी हैं।

नदियों ने पुराने रिकॉर्ड तोड़े, पुल बहा—वीडियो वायरल
उप प्रधानमंत्री हो क्वोक डुंग लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने सेना और अन्य एजेंसियों को राहत कार्य तेज़ करने का आदेश दिया है। डाक लाक की बा नदी ने 1993 का जलस्तर रिकॉर्ड पार कर लिया है। खान होआ में कै नदी के उफान ने तो एक पुल ही बहा दिया—जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर हो रहा है।

सल्फ्यूरिक एसिड के 100 बैरल बहने से रासायनिक खतरा
सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने एक और गंभीर खतरे की चेतावनी दी है- डाक लाक में बाढ़ का पानी एक शुगर फैक्ट्री से सल्फ्यूरिक एसिड के 100 बैरल बहा ले गया है। लगभग 20,000 लीटर इस रासायनिक पदार्थ के बहने से स्थानीय आबादी के लिए विषैले खतरे की संभावना बढ़ गई है।

इस साल की प्राकृतिक तबाही की भारी कीमत
जनवरी से अक्टूबर 2025 के बीच वियतनाम में प्राकृतिक आपदाओं से पहले ही 279 लोगों की जान जा चुकी है। आर्थिक नुकसान 2 अरब अमेरिकी डॉलर से भी ऊपर पहुंच गया है-और हालिया बारिश ने इस चोट को और गहरा कर दिया है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!