साउथ अफ्रीका के बार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

Edited By Updated: 06 Dec, 2025 08:19 PM

11 killed including 3 children in shooting at a south african bar

प्रिटोरिया के पास सॉल्सविले टाउनशिप में एक अवैध बार में गोलीबारी में तीन बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हुए। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने तड़के बार में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की। घटनास्थल अवैध था और तीन संदिग्धों की तलाश जारी है।

International Desk: दक्षिण अफ्रीका की प्रशासनिक राजधानी प्रिटोरिया के निकट एक कस्बे में एक ‘बार' में हुई गोलीबारी में तीन बच्चों समेत कम से कम 11 लोग मारे गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा के एक बयान के अनुसार 14 अन्य लोग घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

 

पुलिस ने घायलों की उम्र के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी शनिवार तड़के प्रिटोरिया के पश्चिम में सॉल्सविले टाउनशिप में एक गैर-लाइसेंस प्राप्त ‘बार' में हुई। इसने बताया कि मारे गए बच्चों में तीन वर्षीय एक बालक, 12 साल का एक लड़का और 16 साल की एक लड़की शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि वे तीन संदिग्धों की तलाश कर रहे हैं।  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!