श्रीलंका में दित्वाह से तबाही: मौतों का आंकड़ा 123 के पार व लाखों लोग प्रभावित, संकटमोचक बना भारत (Video)

Edited By Updated: 29 Nov, 2025 01:27 PM

cyclone ditwah devastates sri lanka death toll rises to 123

चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई, मौतों की संख्या 123 पहुंच गई और 130 लोग लापता हैं। कंडी और बडुला सबसे अधिक प्रभावित हैं। 3.7 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। भारत ने 27 टन राहत सामग्री और NDRF टीमें भेजकर मदद शुरू कर दी है।

Colombo: चक्रवात दित्वाह ने श्रीलंका में भारी तबाही मचाई है। डिज़ास्टर मैनेजमेंट सेंटर (DMC) के अनुसार मरने वालों की संख्या बढ़कर 123 हो गई है, जबकि 130 लोग अब भी लापता हैं। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से जारी हैं।

 

सबसे ज़्यादा तबाही कंडी ज़िले में

  • कंडी ज़िला: 51 मौतें, 67 लोग लापता
  • बडुला: 35 मौतें, 27 लापता
  • केगाले: 9 मौतें
  • मताले: 8 मौतें
  • नुवारा एलिया: 6 मौतें
  • अम्पारा: 5 मौतें

 

3.73 लाख लोग प्रभावित
DMC के अनुसार 3,73,428 लोग और 1,02,877 परिवार बाढ़, भूस्खलन और तेज़ हवाओं से प्रभावित हुए हैं। महा ओया घाटी के निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को तुरंत सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है, क्योंकि क्षेत्र में बेहद गंभीर बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

 

— Sri Lanka Tweet 🇱🇰 (@SriLankaTweet) November 28, 2025

काला ओया पुल पर बड़ा हादसा
अनुराधापुर–पुत्तलम रोड पर काला ओया पुल के पास बाढ़ का पानी तेज़ी से बढ़ने पर 60 यात्रियों से भरी एक बस बहने लगी।  लगभग 40 लोगों, जिनमें एक विदेशी महिला भी शामिल थी, को सुरक्षित निकाला गया।  रात में बढ़ते जलस्तर की वजह से बचाव अभियान रोकना पड़ा था।

 

 

भारत बना सहारा
भारत ने ऑपरेशन सागर बंधु के तहत 27 टन राहत सामग्री श्रीलंका भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि और सहायता भी रास्ते में है।
भारतीय NDRF की दो टीमें (80 कर्मी) श्रीलंका पहुँच चुकी हैं और राहत-बचाव कार्य में जुट गई हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!