21 June Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, टंकी फुल करवाने से पहले जान लें आज के भाव?

Edited By Updated: 21 Jun, 2026 10:56 AM

21 june find out the petrol price in your city today

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई इस मंदी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज रविवार (21 जून 2026) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं।

21 June Petrol Diesel Price : वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आई इस मंदी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने आज रविवार (21 जून 2026) के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं। हालांकि वैश्विक मंदी का फायदा फिलहाल भारतीय उपभोक्ताओं की जेब को मिलता नहीं दिख रहा है। देश के प्रमुख शहरों में आज भी ईंधन की कीमतें पुरानी दरों पर ही स्थिर हैं। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने तेल के दाम न घटने की असली वजह और भविष्य में मिलने वाली राहत को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बयान दिया है। 

वहीं देश के अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट (VAT) की दरें अलग होने के कारण कीमतें भिन्न हैं:

PunjabKesari

शहर,              पेट्रोल का भाव (₹),          शहर,         पेट्रोल का भाव (₹)
मुंबई,                  ₹111.21,                           हैदराबाद,      ₹115.69
तिरुवनंतपुरम,      ₹115.49,                          कोलकाता,      ₹113.47
पटना,                 ₹113.54,                           जयपुर,          ₹113.35

यह भी पढ़ें: Factory Blast: जोरदार धमाके से कांपा तमिलनाडु का थूथुकुडी, 1 की मौत, 25 झुलसे, मची चीख-पुकार


बैंगलोर,              ₹110.61,                           भुवनेश्वर,         ₹109.03
चेन्नई,                 ₹107.87,                           गुड़गांव,          ₹102.80
नई दिल्ली,          ₹102.12,                           नोएडा,           ₹102.09
लखनऊ,            ₹101.92,                           चंडीगढ़,         ₹101.54 (डीजल: ₹89.47)

PunjabKesari

आखिर जनता को राहत क्यों नहीं? 

जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल लगातार सस्ता हो रहा है तो भारत में रेट कम क्यों नहीं हो रहे? केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसके पीछे का गणित समझाया है। मंत्री ने साफ किया कि तेल कंपनियों के पास पहले से खरीदा हुआ महंगा कच्चा तेल स्टॉक में मौजूद होता है। जब तक यह पुराना और महंगा स्टॉक पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक कंपनियां नए और सस्ते कच्चे तेल का सीधा फायदा ग्राहकों को नहीं दे सकतीं।

यह भी पढ़ें: प्राइवेट पार्ट से निकले लकड़ी के टुकड़े और गोलियां, खेत में शौच के लिए गई महिला के साथ हुई गंदी हरकत, जिसके बाद...

PunjabKesari

जैसे ही तेल कंपनियों का यह पुराना महंगा स्टॉक (Inventory) खाली होगा अंतरराष्ट्रीय बाजार की कम कीमतों का असर घरेलू बाजार पर दिखेगा और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए जाएंगे। मंत्री ने यह भी कहा कि दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक उथल-पुथल के बावजूद सरकार और सरकारी तेल कंपनियों के बेहतर तालमेल के कारण भारत में तेल की कीमतों को काबू में रखा गया है और आम जनता पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने दिया गया।

PunjabKesari

घर बैठे जानें अपने शहर का Live Rate

भले ही राष्ट्रीय स्तर पर आज तेल की कीमतें स्थिर हैं लेकिन स्थानीय स्तर पर मामूली बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आप अपने मोबाइल से एक साधारण एसएमएस (SMS) भेजकर हर रोज सुबह अपने शहर का ताजा रेट जान सकते हैं। सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में टाइप करें 'RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड' और इसे 9224992249 पर भेज दें। फिर मैसेज में 'RSP <स्पेस> अपने शहर का कोड' लिखकर 9223112222 पर सेंड करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!