कोरोना संक्रमित CISF जवान को गृहमंत्री अमित शाह ने किया फोन, कहा- 'जल्द ठीक होकर मेरे घर आओ'

Edited By Updated: 09 Apr, 2020 07:25 PM

home minister amit shah called corona infected cisf jawan

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तो कोरोना के खिलाफ फ्रंट पर जंग लड़ रहे डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने एक कोरोना संक्रमित CISF के हेड...

नेशनल डेस्कः देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तो कोरोना के खिलाफ फ्रंट पर जंग लड़ रहे डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। ऐसे में गृह मंत्री अमित शाह ने एक कोरोना संक्रमित CISF के हेड कॉन्सटेबल को अचानक फोन किया और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

गृहमंत्री ने हेड कॉन्सटेबल आरडी यादव को स्वस्थ होने के बाद अपने घर भी बुलाया। हालांकि, आरडी यादव को पहले इस बात पर भरोसा नहीं हुआ कि गृहमंत्री ने खुद उन्हें फोन किया है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी आरडी यादव ने फोन पर एक बार कन्फर्म करने के लिए पूछ ही लिया, “आप गृहमंत्री महोदय ही बोल रहे हैं?

इस पर उधर से आवाज आई “हां! मैं गृहमंत्री अमित शाह बोल रहा हूं।" इसके बाद जवान ने उन्हें जय हिंद बोला और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। कॉल पर गृहमंत्री अमित शाह ने यादव से कहा कि 'हम प्रार्थना करते हैं, जल्दी अच्छे हो जाओ। अच्छे होकर मेरे घर पर जरूर आओ। हिम्मत रखना, भगवान जरूर अच्छा करेगा।'

गृहमंत्री ने कहा कि 'आपने दूसरे के लिए काम किया है, ईश्वर जरूर मदद करेगा। हिम्मत से लड़ना कोरोना के खिलाफ और अच्छे होकर मेरे घर जरूर आना, मैं यहां इन लोगों को बोल दूंगा, इन्हें फोन कर देना ये तुम्हें बुला लेंगे।' इस दौरान यादव भी उनकी बातों का जवाब दे रहे थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!