NEET UG 2026 पर चर्चा के लिए गृह मंत्री अमित शाह का लोकसभा स्पीकर को पत्र, जानिए क्या कहा?

Edited By Updated: 12 Aug, 2026 03:42 PM

home minister amit shah letter lok sabha speaker neet ug 2026 rahul gandhi

गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में NEET परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध करते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।

नई दिल्ली: संसद का मानसूत्र सत्र अपने आखिरी पड़ाव पर है। लेकिन इस बीच गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में NEET परीक्षा के मुद्दे पर चर्चा कराने का अनुरोध करते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा करने और विपक्ष द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अमित शाह का अनुरोध

गृह मंत्री अमित शाह ने आग्रह किया है कि इस मामले पर रचनात्मक तरीके से चर्चा की जाए, क्योंकि “बहस और बातचीत” ही लोकतंत्र का आधार हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार सदस्यों के सुझावों पर विचार करने और जरूरत पड़ने पर आगे सुधार के कदम उठाने के लिए भी तैयार है। शिक्षा व्यवस्था और छात्रों के भविष्य से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सरकार का रुख सकारात्मक और सहयोगपूर्ण है।

पेपर लीक मामले में कोर्ट की कार्रवाई

वहीं दूसरी ओर, राउज एवेन्यू कोर्ट ने NEET-UG पेपर लीक मामले में 13 लोगों के खिलाफ CBI की चार्जशीट का संज्ञान लिया है। CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ करीब 20,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। कोर्ट ने आरोप तय करने पर बहस सुनने के लिए मामले को कल के लिए सूचीबद्ध किया है। कोर्ट ने CBI की आगे की जांच की अर्जी पर आरोपियों से जवाब भी मांगा है। गुरूवार को इस मामले पर सुनवाई होगी।

छात्रों के भविष्य से जुड़ा मुद्दा

NEET परीक्षा देश के लाखों मेडिकल छात्रों के भविष्य से जुड़ी है। पेपर लीक विवाद और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग लंबे समय से चर्चा में रही है। गृह मंत्री के पत्र और कोर्ट की कार्रवाई के बाद अब संसद और न्यायपालिका दोनों स्तरों पर इस मुद्दे पर आगे की प्रक्रिया तेज होती दिखाई दे रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!