Honda की इस बाइक के दीवाने हुए लोग, TVS और Hero को पीछे छोड़ बनीं ग्राहकों की पहली पसंद

Edited By Updated: 26 Dec, 2024 04:18 PM

honda shine records sale 1 45 lakh units sold in november 2024

देश में 125cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इस सेगमेंट में अब ग्राहकों के पास कई बेहतरीन ऑप्शंस उपलब्ध हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी है, जो सालों से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है और नए मॉडल्स के आने के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखी है।...

ऑटो डेस्क. देश में 125cc इंजन वाली बाइक्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इस सेगमेंट में अब ग्राहकों के पास कई बेहतरीन ऑप्शंस उपलब्ध हैं। लेकिन एक बाइक ऐसी है, जो सालों से ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है और नए मॉडल्स के आने के बावजूद अपनी स्थिति बनाए रखी है। हम बात कर रहे हैं Honda Shine 125 की। पिछले महीने इस बाइक ने जबरदस्त बिक्री की और अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बन गई है। इतना ही नहीं इस बाइक ने TVS और Hero को भी पीछे छोड़ दिया है।

PunjabKesari

नवंबर 2024 में Honda Shine की 1,45,530 यूनिट्स की बिक्री हुई। हालांकि, अक्टूबर 2024 में इसकी बिक्री 1,96,758 यूनिट्स रही थी, यानी नवंबर में बिक्री में करीब 50,758 यूनिट्स की कमी आई। फिर भी Honda Shine ने सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक का स्थान हासिल किया। वहीं पिछले महीने TVS Raider की 31,769 यूनिट्स बिकीं और अक्टूबर में इसकी 51,153 यूनिट्स बिक चुकी थीं। इसके अलावा Hero Xtreme 125R की नवंबर में 25,455 यूनिट्स ही बिक पाईं, जबकि अक्टूबर में इसकी बिक्री 39,735 यूनिट्स रही थी।

PunjabKesari

होंडा शाइन की खूबियां और कमियां 

Honda Shine में 125cc का इंजन लगाया गया है, जो अपने प्रदर्शन और भरोसेमंदता के लिए जाना जाता है। हालांकि, इस बाइक का डिजाइन आज भी कुछ हद तक साधारण है और कई राइडर्स को इसे चलाते समय उतना आत्मविश्वास महसूस नहीं होता। इसके बावजूद यह बाइक अपनी बेजोड़ विश्वसनीयता और आरामदेह राइड के लिए लोकप्रिय है। इसकी  कीमत 80,250 रुपए एक्स-शोरूम से शुरू होती है और 100cc इंजन विकल्प वाली शाइन की कीमत 65,000 रुपए से शुरू होती है।

PunjabKesari

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!